<
Categories: वीडियो

बेटे की थार ने 5 लोगों को रोंदने की पर कार्रवाई से भड़के विधायक प्रीतम लोधी, करैरा IPS को दी धमकी, देखें वीडियो!

मध्य प्रदेश के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने 16 अप्रैल 2026 को अपनी महिंद्रा थार से शिवपुरी में 5 लोगों को टक्कर मार दी चश्मदीदों के अनुसार, गाड़ी की रफ़्तार तेज़ थी और उस पर नंबर प्लेट की जगह 'विधायक' लिखा था, जब करैरा SDOP डॉ. आयुष जाखड़ ने कानून सम्मत कार्रवाई की, तो विधायक प्रीतम लोधी ने आपा खो दिया उन्होंने एक वीडियो जारी कर IPS अधिकारी को सरेआम धमकी दी कि वे उनके घर को 10,000 लोगों के साथ घेर लेंगे, साथ ही उन्होंने अपने '250 किलो के मुक्के' का ज़िक्र करते हुए कहा कि वे इससे लोगों की बेचैनी का इलाज करते हैं, जिसे उन्होंने 'समाज सेवा' का नाम दिया.

MLA Pritam Lodhi Threatening IPS Ayush Jakhar: यह पूरा मामला सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक ईमानदारी के बीच की जंग बन गया है, दिनेश लोधी ने बाइक सवार तीन युवकों और दो पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मारी, वीडियो में वह घायलों को ही डांटता हुआ नज़र आया, जिससे जनता में भारी गुस्सा है प्रीतम लोधी ने अधिकारी से पूछा— “क्या करैरा तेरे बाप का है? उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा वहीं से चुनाव लड़ेगा अगर किसी में दम है तो रोक कर दिखाए, विधायक का तर्क है कि वे अपने मुक्के का इस्तेमाल मारपीट के लिए नहीं बल्कि ‘समाज सेवा’ के लिए करते हैं, उनके इस बयान को लोग लोकतंत्र के लिए ‘शर्मनाक’ बता रहे हैं, करैरा पुलिस ने थार की काली फिल्म उतारकर चालान काट दिया है और दिनेश लोधी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि “सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक का बेटा जनता को कुचल रहा है और विधायक पुलिस को धमका रहे हैं.

Recent Posts

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के आखिरी पोस्ट ने सबकी आंखों में ला दिए आंसू, वायरल हुआ आखिरी ‘टॉप गन’ वीडियो

Prateek Yadav Death Reason: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की…

Last Updated: May 13, 2026 09:48:14 IST

अखिलेश के भाई प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा?

CM Yogi Reactions: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और…

Last Updated: May 13, 2026 09:27:38 IST

Delhi and District Cricket Association ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा, ₹200 करोड़ हर्जाने की मांग की।

नोटिस में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, सनसनीखेज रिपोर्टिंग और लगातार गलत खबरें प्रकाशित करने…

Last Updated: May 12, 2026 23:22:18 IST

श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी कप्तानी? सूर्यकुमार यादव ही रहेंगे टी20 टीम के कैप्टन, सामने आई नई रिपोर्ट

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ही फिलहाल भारतीय टी20 टीम…

Last Updated: May 12, 2026 20:08:07 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 12, 2026 19:41:03 IST

International Nurses Day 2026: न नींद, न आराम… संघर्षों से भरा है नर्स का काम! ये 5 चुनौतियां ड्यूटी का हिस्सा

International Nurses Day 2026: दुनियाभर में आज यानी 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया…

Last Updated: May 12, 2026 19:34:37 IST