<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ ने सुलह के लिए बढ़ाया हाथ, फरहान अख्तर को लौटाया ‘डॉन 3’ का साइनिंग अमाउंट, जाने पूरा मामला

'Don 3' Dispute: खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ डॉन 3 विवाद को सुलझाने के लिए 10 करोड़ रुपये लौटाने और अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देने पर सहमति जताई है.

‘Don 3’ Dispute: हाल ही में बहुचर्चित डॉन 3 विवाद में एक नया अपडेट सामने आया है. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह ने कथित तौर पर डॉन 3 से अपने बाहर निकलने से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए नए कदम उठाए हैं. 

बता दें कि यह फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले थे. फिल्म की रुकी हुई फ्रेंचाइजी और अभिनेता के बाहर निकलने के कारणों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं. 

रणवीर सिंह ने वापस की साइनिंग फीस

जानकारी के अनुसार विवाद को खत्म करने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फिल्म की साइनिंग फीस 10 करोड़ रुपये की रकम वापस कर दी है. फ्री प्रेस जर्नल की खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने डॉन 3 के लिए मिली साइनिंग फीस लौटाने पर सहमति जताई है. बताया जा रहा है कि यह रकम करीब 10 करोड़ रुपये थी. विवाद खत्म करने के लिए अभिनेता ने प्रोडक्शन हाउस को अपनी अगली फिल्म, जिसका अस्थायी नाम प्रलय है, में हिस्सेदारी देने की पेशकश भी की है. हालांकि, उस हिस्सेदारी का सटीक प्रतिशत अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट में से किसी ने भी अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, “रणवीर ने अपनी साइनिंग राशि, जो कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये थी, वापस करने पर सहमति जताई है. और एक्सेल को और अधिक मुआवजा देने के लिए, उन्होंने कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म, जिसका अस्थायी नाम ‘प्रलय’ रखा गया है, में ‘हिस्सेदारी’ देने पर भी सहमति जताई है. हम हिस्सेदारी का सटीक प्रतिशत नहीं बता रहे हैं क्योंकि ‘प्रलय’ से संबंधित सभी बातें, बजट से लेकर शूटिंग शुरू होने की संभावित तारीख तक अभी अनिश्चित हैं. हालांकि, रणवीर की यह विनम्रता ही उन्हें फिल्म उद्योग में एक ईमानदार खिलाड़ी साबित करने के लिए काफी है. जैसा कि कहानियों में कहते हैं, अंत भला तो सब भला.”

क्या था विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फिल्म ‘ डॉन 3’ से अचानक किनारा कर लिया. इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले थे. रणवीर सिंह को फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी दिया जा चुका था, लेकिन फिर डेट्स की समस्या होने की वजह से अभिनेता ने फिल्म से किनारा कर लिया, जिसके बाद फरहान और रणवीर सिंह में विवाद की चिंगारी भड़कने लगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन खर्च, शेड्यूलिंग संबंधी दिक्कतों और अभिनेता की पूर्व सहमति से हुए संबंधित नुकसानों का हवाला देते हुए मुआवजे के तौर पर 40 करोड़ रुपये की मांग की थी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST