<
Categories: वीडियो

कौन हैं जामा मस्जिद में इफ्तार सजाने वाली ‘नेहा भारती’? इस ‘फरिश्ते’ ने खिदमत कर दिखाई, असली भारत की झलक!

सोशल मीडिया पर अक्सर दिखने वाली नफरत के उलट, दिल्ली की जामा मस्जिद से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, नेहा भारती नाम की एक युवती पूरे रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार का खाना तैयार करने में जुटी रहीं, उनके इस निस्वार्थ भाव और सेवा की चर्चा अब हर तरफ हो रही है, जिसे लोग 'असली भारत' की पहचान बता रहे हैं.

 Hindu Girl Preparing Iftar At Jama Masjid: रमजान का पाक महीना विदाई पर है, लेकिन जाते-जाते यह दुनिया को नेहा भारती के रूप में मानवता का एक अनमोल तोहफा दे गया है, दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इफ्तार के वक्त जहां हजारों हाथ दुआओं के लिए उठते हैं, वहां नेहा भारती खामोशी से रोजेदारों के दस्तरख्वान सजाने में मदद करती दिखीं, सोशल मीडिया पर नेहा की तस्वीरें और उनके काम की तारीफों का सैलाब आ गया है, लोग उन्हें ‘एंजल’ फरिश्ता पुकार रहे हैं क्योंकि उन्होंने किसी मजहबी दीवार की परवाह किए बिना केवल इंसानियत को सर्वोपरि रखा, वायरल पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि “मेरा भारत वह नहीं है जो सोशल मीडिया के जहरीले प्लेटफॉर्म्स पर दिखता है, बल्कि मेरा भारत वह है जहां नेहा भारती जैसी बहनें जामा मस्जिद में इफ्तार तैयार करती हैं” उनकी इस निस्वार्थ सेवा के लिए लोग दुआ कर रहे हैं कि ईश्वर उन्हें इस नेक काम के लिए भरपूर इनाम दे, यह कहानी साबित करती है कि भारत की रगों में आज भी प्रेम और भाईचारे का लहू दौड़ रहा है.

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST