<
Categories: वीडियो

उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली ‘ममता की अर्थी’, फर्श पर लावारिस तड़पता मिला नवजात, पत्थरदिल ने मासूम को मरने के लिए छोड़ा!

मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, ट्रेन के शौचालय में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में भर्ती कराया गया है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और रिजर्वेशन चार्ट के जरिए उन 'पत्थरदिल' परिजनों की तलाश कर रही है जिन्होंने इस मासूम को लावारिस छोड़ दिया.

Utkal Express Newborn Baby Found Katni 2026: यह घटना समाज की उस विकृत मानसिकता को दर्शाती है जहां लोक-लाज या मजबूरी के नाम पर मासूमों की बलि चढ़ा दी जाती है, कटनी जीआरपी के जवानों ने बिना देरी किए बच्चे को गोद में उठाया और उसे अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों के अनुसार, अगर थोड़ी और देर होती तो संक्रमण या ठंड के कारण बच्चे की जान जा सकती थी, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चा ट्रेन में ही पैदा हुआ था या उसे किसी स्टेशन से चढ़कर टॉयलेट में छोड़ दिया गया, संदेह है कि यह अनैतिक संबंधों या गरीबी के चलते उठाया गया कदम हो सकता है, फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है पूरे अस्पताल का स्टाफ उस नन्हे ‘योद्धा’ की सेवा में लगा है, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ऐसे कृत्यों के लिए कानून में सख्त सजा का प्रावधान है, क्योंकि यह सीधे तौर पर हत्या के प्रयास और परित्याग (Abandonment) का मामला है.

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST