IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो रोहित शर्मा और एमएस धोनी भी कभी नहीं बना पाए. इस अनोखे रिकॉर्ड की लिस्ट में अभी तक सिर्फ 3 खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं.
IPL में फिल साल्ट-सुयश शर्मा ने रचा इतिहास.
IPL Unique Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 5 बार और डेक्कन चार्जर्स के लिए एक बार ट्रॉफी जीती है. रोहित शर्मा के अलावा अंबाती रायडू ने भी 6 बार आईपीएल खिताब जीता है. इसके अलावा एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों से 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
हालांकि अभी तक सिर्फ एक खिलाड़ी ने लगातार लगातार 3 बार आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. अब इस अनोखे रिकॉर्ड की लिस्ट में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और स्पिनर सुयश शर्मा का नाम भी जुड़ गया है. वे दोनों आईपीएल इतिहास के ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 3 बार आईपीएल खिताब जीता है. जानें कैसे…
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) और सुयश शर्मा ने आईपीएल ट्रॉफी की हैट्रिक लगा दी है. ये दोनों खिलाड़ी साल 2024, 2025 और 2026 में आईपीएल चैंपियन बनने वाली इस टीम का हिस्सा रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद 2025 में फिल साल्ट और सुयश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हो गए. आरसीबी के साथ साल्ट और सुयश ने 2025 और 2026 में लगातार ट्रॉफी जीती. इस तरह फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने आईपीएल ट्रॉफी की हैट्रिक लगा दी है. इससे पहले यह अनोखा रिकॉर्ड कर्ण शर्मा के नाम दर्ज था.
भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार 3 सालों तक आईपीएल का खिताब जीता था. कर्ण शर्मा ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रॉफी उठाई. इसके बाद वह साल 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और खिताब जीता. फिर 2018 में कर्ण शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में चल गए और वहां पर भी चैंपियन बन गए. इस तरह कर्ण शर्मा आईपीएल इतिहास में लगातार 3 बार चैंपियन बनने वाले पहले खिलाड़ी बने.
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी हासिल की. फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए, जिसमें वाशिंग्टन सुंदर ने 50 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 18 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर आरसीबी ने जीत दर्ज की.
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…