फेमस टूरिस्ट स्पॉट कसोल से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आ रही है जहां एक पॉश इलाके की मार्केट में दिनदहाड़े एक भारतीय युवक लोगों पर बंदूक ताने दिख रहा है. इससे लोकल एरिया में डर और सोशल मीडिया पर आक्रोश नजर आ रहा है.
कसोल की गलियों में हिंसक झड़प, दिनदहाड़े बंदूक तानकर मार्केट में घूमा युवक; लोकल निवासी को गोली लगने पर 4 अरेस्ट, वीडियो वायरल!
हिमाचल प्रदेश का कसोल एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है जहां लोग खूबसूरत वादियों में सुकून का वक्त बिताने जाते हैं लेकिन यहां आए दिन ऐसे मामले आ रहे हैं जिसके बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है. ये मामला कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में स्थित कसोल के फेमस मार्केट में एक हिंसक झड़प के दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई. इस घटना से जुड़े दो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके बाद पंजाब के 4 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी की तलाश जारी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना शनिवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है जहां पंजाब से आए पर्यटकों के एक ग्रुप की कसोल के स्थानीय लोगों से बहस हो गई. पुलिस ने बताया कि तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गई और गुस्से में पंजाब के एक युवक ने गोली चला दी जो युवक के पैर में जा लगी.
इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो किसी मूवी के सीन की तरह लग रहा है जिसमें रियल लाइफ विलेन बंदूक लेकर लोकल लोगों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. इस मामले ने पर्यटकों के साथ-साथ वहां के लोकल लोगों में भी दहशत पैदा कर दी.
As per locals, one person was shot in the leg and was carried away just in time before they could attack him again. pic.twitter.com/Vv0bSFhC7F
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) May 30, 2026
बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल युवक को तुंरत मौके से ले जाया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत एफाईआर दर्ज करते ही मणिकरण पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पंजाब के 4 लोगों के साथ-साथ इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद कर लिया. जबकि एक आरोपी अभी बी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…
नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…