Palghar Gas Leak: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र (MIDC) में हुई इस गैस लीक की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, भगारिया केमिकल कंपनी से निकली सल्फर ट्राइऑक्साइड गैस इतनी घातक थी कि देखते ही देखते इसका असर आसपास की रिहायशी बस्तियों तक पहुंच गया, स्थानीय निवासियों के अनुसार, हवा में एक अजीब सी गंध फैलने के बाद लोगों का दम घुटने लगा, पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने अपडेट देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और फायर फाइटर्स रिसाव के स्रोत को सील करने में जुटे हैं, प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही है और प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है फिलहाल, इलाके में अलर्ट जारी है और लोगों को घरों के अंदर रहने या सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
पालघर के तारापुर MIDC स्थित भगारिया केमिकल कंपनी में आज अचानक सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO₃) गैस का रिसाव यानी लीक हो गया, इस जहरीली गैस के फैलते ही 3-4 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने आंखों में तेज जलन, लगातार खांसी और सांस लेने में भारी तकलीफ की शिकायत की है, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने मोर्चा संभाल लिया है, उन्होंने साफ कहा है कि प्रशासन, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर हैं और रिसाव को रोकने की कोशिश जारी है, उन्होंने जनता से पैनिक ना करने की अपील की है.
MK Stalin Political Journey: आपातकाल के दौरान गिरफ़्तारी और उसके बाद के घटनाक्रम से उन्हें…
UNEP फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024 ने एक बार एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके…
गाजियाबाद/नई दिल्ली: 13 साल के खामोश लड़ाई लड़ रहे हरीश राणा का एम्स में निधन…
गाजियाबाद के हरीश राणा का आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया है.…
Bikini Body: बॉलीवुड की इन फिट और ग्रेसफुल हसीनाओं ने अपने शानदार अंदाज से 'परफेक्ट…
Badshah First Wife: रैपर बादशाह के बारे में खबरें हैं कि उन्होंने ईशा रिखी से…