Badshah First Wife: रैपर बादशाह के बारे में खबरें हैं कि उन्होंने ईशा रिखी से शादी कर ली है. दोनों की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. बादशाह पहले भी शादी कर चुके हैं और उनका तलाक भी हो चुका है. आखिर अब कहां रहती हैं उनकी पहली पत्नी? जानिए सब कुछ इस खबर में.
बादशाह और जैस्मीन मसीह
Badshah Wedding: सिंगर-रैपर बादशाह अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. अब वह अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. हालांकि अभी तक इसकी बादशाह या उनकी कथित दूसरी पत्नी ईशा रिखी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन क्या आपको पता है कि बादशाह पहले भी एक शादी कर चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है. इस वक्त कहां रह रहा उनका परिवार.
बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन मसीह है. बादशाह और जैस्मीन मसीह ने साल 2012 में शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका तलाक 2020 के आसपास हो गया था. करीब आठ साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है.
बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. रैपर की बेटी का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था. जानकारी के मुताबिक इस वक्त मां बेटी भारत के बाहर यानी विदेश में रह रही हैं. वो ब्रिटेन या कनाडा में हैं. वह मीडिया की नजरों से दूर प्राइवेट लाइफ बिताती हैं.
खबरों के मुताबिक सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शाद कर ली. ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा और मॉडलिंग जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ में एक छोटी भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो उस समय की सबसे सफल पंजाबी फिल्मों में से एक थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.
बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग भी जुड़ भी जुड़ चुका है. दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें रही हैं. हालांकि, रैपर ने पुष्टि की थी कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. दोनों को कई जगहों पर साथ भी देखा गया था.
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…