ग्लैमर वर्ल्ड की पॉपुलर टीवी सीरियल 'उड़ारीयां' और रियलिटी शो 'बिग बॉस' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी अब अपनी सीमाओं को लांघकर कुछ नया करने की कोशिश कर रही हैं, अक्सर अपनी बोल्डनेस और बेबाकी के लिए जानी जाने वाली प्रियंका ने इस बार 'एरियल सिल्क' के जरिए अपनी एक अलग ही छवि पेश की है, इस परफॉर्मेंस में उन्होंने ना केवल अपनी शारीरिक ताकत (Core Strength) का परिचय दिया, बल्कि हवा में जिस सहजता से वो पोज दे रही हैं, उसे देख ऐसा लगता है मानो वो बरसों से इसकी ट्रेनिंग ले रही हों, यह कोई साधारण डांस नहीं इसमें शरीर के हर हिस्से का तालमेल और गजब की एकाग्रता शामिल थी, प्रियंका ने अपनी इस कलाबाजी से यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ कैमरे के सामने पोज देने में ही नहीं, बल्कि जमीन से ऊपर उठकर आसमान छूने का जज्बा भी रखती हैं.
Priyanka Chahar Choudhary Aerial Silks: सोशल मीडिया का पारा तब बढ़ गया जब ‘कलाबाज’ प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपना लेटेस्ट एरियल डांस वीडियो शेयर किया, कपड़ों के सहारे हवा में कलाबाजियां खातीं प्रियंका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं, उनकी इस परफॉर्मेंस में सिर्फ ग्रेस ही नहीं, बल्कि गजब की स्ट्रेंथ भी नजर आ रही है, जिसने भी यह वीडियो देखा, वह बस देखता ही रह गया—मानो प्रियंका ने गुरुत्वाकर्षण को ही चुनौती दे दी हो.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…