Ricky Rai Lamborghini Stunt Bengaluru: बेंगलुरु की सड़कें अक्सर अपनी ट्रैफिक के लिए जानी जाती हैं, लेकिन शुक्रवार तड़के अनिल कुंबले सर्कल पर कुछ अलग ही मंज़र था, एक चमकती हुई लम्बोर्गिनी कार बीच चौराहे पर गोल-घेरे बना रही थी और टायरों के घिसने का शोर सन्नाटे को चीर रहा था, जब इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि कार रिक्की राय की है, पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने (Reckless Driving endangering public safety) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, रिक्की राय को अब तक दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिसमें उन्हें जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, यह लग्जरी कार हाल ही में दिल्ली से बेंगलुरु लाई गई थी, लेकिन पहले ही ‘कारनामे’ ने इसे पुलिस स्टेशन के चक्कर लगवा दिए हैं.
7