Saharanpur Kashish Azam Love Story: सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में एक अंतरधार्मिक प्रेम कहानी ने सहारनपुर में कशिश और आजम के घर से भागने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लड़की के परिजनों द्वारा लव जिहाद का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि, लड़की ने अपने वीडियो में चौंकाने वाले दावे किए हैं, जिसमें उसने अपने ही परिवार से जान का खतरा बताया है, कशिश का कहना है कि वह बालिक है और अपनी पसंद के लड़के के साथ जीवन बिताना चाहती है, यह मामला अब केवल दो दिलों का नहीं, बल्कि कानूनी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया है, पुलिस फिलहाल दोनों की लोकेशन ट्रेस कर रही है ताकि उन्हें सुरक्षित कोर्ट में पेश किया जा सके और लड़की का बयान दर्ज हो सके.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में एक अंतरधार्मिक प्रेम कहानी ने सांप्रदायिक और पारिवारिक तनाव पैदा कर दिया है, हिंदू युवती कशिश और मुस्लिम युवक आजम पिछले एक साल से प्रेम संबंध में हैं और हाल ही में घर छोड़कर भाग गए, कशिश के परिवार ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है इस बीच, कशिश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सनसनी मचा दी है, वीडियो में वह साफ कह रही है कि वह आजम के साथ अपनी मर्जी से आई है और उसे किसी ने मजबूर नहीं किया, कशिश ने आरोप लगाया है कि उसके फूफा, अंकल और भाई उसे जान से मारने पर आमादा हैं, प्रेमी जोड़े ने अब पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है, जबकि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.
Meerut Central Market Sealing: सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने मेरठ में हड़कंप मचा दिया…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Haryana Govt Update: अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की…
Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…
West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…
Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…