मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को पथरी (Stone) के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए बच्चे की दोनों किडनियां निकाल लीं, जब बच्चे की हालत बिगड़ी और मामला खुला, तो डॉक्टर ने इसे एक 'गलती' (Medical Error) बताकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की, वर्तमान में बच्चा जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है, क्योंकि बिना किडनियों के मानव शरीर का जीवित रहना असंभव है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
Satna Doctor Removed Both Kidneys Of Child: यह घटना केवल चिकित्सकीय लापरवाही (Medical Negligence) नहीं है, बल्कि यह एक बच्चे के जीने के अधिकार का हनन है, पथरी और किडनी के स्थान और आकार में बड़ा अंतर होता है दोनों किडनियां एक साथ निकाल देना किसी भी तरह से ‘अनजाने में हुई गलती’ नहीं मानी जा सकती, बिना किडनियों के बच्चा अब पूरी उम्र के लिए डायलिसिस पर निर्भर हो गया है, एक गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार के लिए ट्रांसप्लांट का खर्च और रिस्क उठाना लगभग नामुमकिन है, पीड़ित परिवार ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और अंग तस्करी (Organ Trafficking) के संदेह में मामला दर्ज करने की मांग की है, यह घटना दर्शाती है कि निजी अस्पतालों पर सरकारी निगरानी कितनी कमजोर है, जहां बिना विशेषज्ञता के इतने बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं.
Bhuvneshwar News: ओडिशा के जयमपुर में 50 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है,…
यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…
Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…
Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…