Meerut Son Kills Father Case: मेरठ के इस सनसनीखेज हत्याकांड ने कलयुगी बेटे के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है, अक्षत ने अपने पिता की हत्या कर उनके शरीर के अंगों को ड्रम में छिपा दिया था ताकि किसी को कानों-कान खबर ना हो, वह कई दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा और पिता की गुमशुदगी की कहानी सुनाता रहा हालांकि, कानून के हाथ उसकी गर्दन तक पहुंच ही गए फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं, इस घटना ने समाज में रिश्तों के बीच बढ़ती नफरत और लालच के खतरनाक स्तर को उजागर किया है, फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस जघन्य अपराध में अक्षत के साथ कोई और भी शामिल था.
उत्तर प्रदेश के मेरठ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अक्षत नाम के एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी, संपत्ति विवाद और आपसी अनबन के चलते अक्षत ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया, उसने ना केवल अपने पिता की जान ली, बल्कि पकड़े जाने के डर से शव के कई टुकड़े कर उन्हें एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया, वारदात को छुपाने के लिए आरोपी बेटा पड़ोसियों और रिश्तेदारों के सामने यह नाटक करता रहा कि उसके पिता कहीं लापता हो गए हैं और वह खुद उन्हें ढूंढ रहा है, घर से आ रही बदबू और अक्षत के बदलते बयानों ने पुलिस को शक करने पर मजबूर कर दिया, जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो नीले ड्रम के अंदर का मंजर देखकर अनुभवी अफसरों की भी रूह कांप गई, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…