Actor Yash: कभी सपनों को सच करने के लिए 300 रुपये घर से लेकर निकले सुपरस्टार यश आज हैं कई करोडों के मालिक. जानिए अभिनेता के जीवन के बारे में.
सुपरस्टार यश
Yash Success Story: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ से चर्चा में हैं. अभिनेता ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है. उनका जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था. पिता के विरुद्ध जाकर यश ने एक्टिंग करियर चुना. सिर्फ 300 रुपये लेकर घर से बेंगलुरु निकले यश ने सिनेमाघरों में दर्शकों को चाय-नाश्ता परोसकर 50 रुपये की दिहाड़ी कमाई की और यहां तक कि सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम किया. लेकिन आज वह सिनेमाई दुनिया में दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं. जानिए एक्टर के सफलता की कहानी.
यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हसन जिले के भुवनहल्ली गांव में हुआ था. उनका पूरा नाम नवीन कुमार गौड़ा है. उनके पिता अरुण कुमार गौड़ा पहले बस चालक थे. उनकी माता पुष्पा गृहिणी हैं. उन्होंने अपना बचपन मैसूर में बिताया. स्कूल में उन्होंने नृत्य और नाट्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया. दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपने परिवार से अभिनेता बनने की इच्छा बताई.
यश के पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ाई करे और पुलिस अधिकारी बने. यश के अभिनेता बनने की इच्छा से वे बहुत दुखी थे. यश ने बड़ी मुश्किल से अपने माता-पिता को मनाया. पहले तो उन्होंने शर्त रखी कि यश को 12वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी करनी होगी. यश मान गए. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, एक्टर ने घर से 300 रुपये लिए और अभिनेता बनने के सपने को सच करने के लिए बेंगलुरु चले गए.
यश को सौभाग्यवश एक फिल्म निर्देशक के सहायक के रूप में काम मिल गया. हालांकि, कुछ दिनों बाद ही फिल्म बंद हो गई. गुजारा चलाने के लिए यश को थिएटर में काम करना पड़ा. वहां वह थिएटर कलाकारों और अन्य लोगों को चाय-नाश्ता परोसता थे. उन्हें प्रतिदिन 50 रुपये की मजदूरी मिलती थी. इसके बाद उन्होंने थिएटर में सहायक कलाकार के रूप में काम किया.
साल 2004 में, अभिनेता यश को नाटक ‘गोकुल नीलकमला’ में मुख्य भूमिका मिली. इसके बाद यश को एक टीवी सीरियल का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. उन्होंने ‘नंदा गोकुला’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और इसी दौरान उनकी मुलाकात अपनी पत्नी राधिका पंडित से हुई. यह वो दौर था जब कई लोगों का मानना था कि टीवी कलाकार सिनेमा में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाते. लेकिन यश अपने सपनों को छोड़ने को तैयार नहीं थे. वे अच्छी कमाई कर रहे थे और साथ ही नई-नई चीजें भी सीख रहे थे.
यश ने 2007 में अपनी पहली फिल्म ‘जम्बाडा हुडुगी’ से कन्नड़ फिल्म उद्योग में कदम रखा। कई वर्षों तक उन्होंने सहायक भूमिकाएं ही निभाईं. फिल्म ‘मोगीना मनसु’ में वे राधिका पंडित के साथ नजर आए, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. 2018 में आई उनकी फिल्मों ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.
बताया जाता है कि यश ने ‘केजीएफ 2’ के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं अभिनेता की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास 60 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…