<

किडनी को चुपचाप नुकसान पहुंचा रहीं आपकी ये आदतें, शुरुआती चेतावनी को न करें इग्नोर, भूलकर भी न करें ये गलतियां

क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. थकान, सूजन और यूरिन में बदलाव किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण हैं. आइए जानते हैं कि आपकी कौन सी आदतें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Habits can Damage Kidney: आज के समय में खराब खानपान और बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों की किडनी काफी जल्दी खराब हो जाती है. इसको दुरुस्त रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. अगर आप भी अपनी किडनी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो किडनी को डिटॉक्स रखना काफी जरूरी है. शुरुआती लक्षणों की बात करें, तो थकान, सूजन और यूरिन में बदलाव किडनी के खराब होने के लक्षण हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किडनी को डैमेज कर सकती हैं. 

पेन किलर्स का सेवन न करें

जानकारी के अनुसार, आपको ज्यादा पेनकिलर्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी किडनी  खराब हो सकती है. बिना डॉक्टर की सलाह से पेनकिलर खाना नुकसानदायक हो सकता है.

ज्यादा नमक खाने से बचें

आपको ज्यादा नमक का सेवन करने से बचना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप बढ़ा सकता है और बदले में आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है. 

प्रोसेस्ड फूड से बचें

आपको प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए. प्रोसेस्ड फूड में सोडियम और फास्फोरस ज्यादा होते हैं. ये आपकी किडनी और हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

नींद के कारण

अगर आप सही ढंग से नहीं सोते हैं, तो स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है और इससे भी आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है. आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.

पानी की कमी के कारण

किडनी को दुरुस्त रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी है. ऐसे में अगर पानी कम पिएंगे, तो आपकी किडनी में स्टोन हो सकते हैं. 

शुगर का सेवन

शुगर का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे किडनी भी डैमेज हो सकती है.

मीट का सेवन

मीट का सेवन ज्यादा करने से किडनी को नुकसान हो सकता है. एनीमल प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से ब्लड में उच्च मात्रा में एसिड पैदा होता है. ऐसे में मीट का सेवन करने से बचना चाहिए.

धूम्रपान

धूम्रपान करने से फेफड़ों और दिल के साथ ही किडनी को भी नुकसान पहुंचता है. इससे यूरिन में प्रोटीन होने की संभावना होती है, जिसके कारण किडनी डैमेज हो सकती है. 

शराब

बहुत से लोग रोजाना शाम को शराब पीते हैं. ऐसा करने से या ज्यादा मात्रा में शराब पीने से किडनी को नुकसान हो सकता है और किडनी डैमेज हो सकती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

3 पहिए का जीप! 112 नंबर की पुलिस गाड़ी का पहिया निकलकर हुआ फरार, लोग बोले- 112 से 111 हो गया…

Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: May 19, 2026 16:01:09 IST

पैकेट से सीधे स्टेज पर! मैगी नूडल्स बनकर स्कूल पहुंची बच्ची, क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये है असली ‘Style Icon’

एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…

Last Updated: May 19, 2026 15:46:38 IST

तमंचे पर ‘डिस्को’! युवती का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…

Last Updated: May 19, 2026 15:27:00 IST

IFS आशुतोष कुमार ने बताया बच्चों के लिए सिविल सर्विस और राष्ट्रसेवा का सफलता मंत्र

नई दिल्ली, 19 मई:  युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…

Last Updated: May 19, 2026 15:22:31 IST

IPL 2026: CSK की हार से RR की बल्ले-बल्ले! प्लेऑफ में जाने की राह आसान, देखें समीकरण

RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…

Last Updated: May 19, 2026 14:41:59 IST

मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…

Last Updated: May 19, 2026 14:28:38 IST