UK07 Rider Accident Live Stream Video: यह घटना सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स के मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदारी पर एक बड़ी बहस छेड़ चुकी है, लाइवस्ट्रीम के दौरान अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) काफी विचलित लग रहे थे और भावनात्मक तनाव में कार की रफ्तार को खतरनाक स्तर तक ले गए, दुर्घटना के तुरंत बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उनके फैंस के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया, हादसे के कुछ समय बाद जब यह पुष्टि हुई कि वे सुरक्षित हैं, तब जाकर लोगों की जान में जान आई, इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि मानसिक तनाव की स्थिति में ड्राइविंग करना कितना जानलेवा हो सकता है, अब इंटरनेट पर लोग अनुराग के जल्द स्वस्थ होने और उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं, साथ ही यह मांग भी उठ रही है कि क्रिएटर्स को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें दुनिया UK07 Rider के नाम से जानती है, एक लाइव वीडियो के दौरान बड़े हादसे का शिकार हो गए, वीडियो में वह अपनी निजी और पारिवारिक समस्याओं पर बात करते हुए काफी भावुक और तनाव में नजर आ रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बेतहाशा बढ़ा दी, जो कथित तौर पर 150-180 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी, अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसका लाइव मंजर देख उनके हजारों दर्शक दहल गए हालांकि, ताजा अपडेट्स के मुताबिक अनुराग सुरक्षित हैं, जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.
Health Minister Of Nepal: एम्स नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा निशा मेहता…
Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार माँ बनी हैं. रविवार को उन्होंने अपने पति…
Rajasthan Board RBSE Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने की…
Aaj Ka Mausam: हर कोई जानता है कि मार्च का महीना ऐसा होता है जिसके…
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दरोगा की शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…