<
Categories: देश

Today Weather: तूफानी चक्रवात बदलेगा 17 राज्यों का मौसम! दिल्ली से राजस्थान तक जमकर बरसेंगे बादल; IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam: हर कोई जानता है कि मार्च का महीना ऐसा होता है जिसके आते ही गर्मी पूरी तरह से दस्तक दे देती है. लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला. बता दें कि मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी नहीं बल्कि लोगों को बारिश से राहत मिली. महीने के आखिरी दिनों में मौसम में ज़बरदस्त बदलाव देखने को मिले.

Aaj Ka Mausam: हर कोई जानता है कि मार्च का महीना ऐसा होता है जिसके आते ही गर्मी पूरी तरह से दस्तक दे देती है. लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला. बता दें कि मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी नहीं बल्कि लोगों को बारिश से राहत मिली. महीने के आखिरी दिनों में मौसम में ज़बरदस्त बदलाव देखने को मिले. ठीक जब लोग गर्मियों की शुरुआत के लिए खुद को तैयार कर रहे थे, तभी अचानक हुई बारिश, तेज़ हवाओं और तूफ़ानों ने सबको चौंका दिया. मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है. बता दें कि 17 राज्यों में तेज़ हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. हवा की रफ़्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जो कई इलाकों में तबाही मचा सकती है. वहीं जान लेते हैं ऐसे में आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों के दौरान, दिल्ली-NCR में मौसम के काफी एक्टिव रहने और उसमें एक बड़ा बदलाव आने की संभावना बनी हुई है. आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे, और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है, जिसका असर दिन और रात दोनों समय पड़ सकता है. कुछ जगहों पर, बिजली कड़कने के साथ-साथ तूफ़ान भी आ सकता है.

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम का असर बदलने वाला  है. राज्य के कई ज़िलों में 30 और 31 मार्च को तेज़ तूफ़ान और बारिश की संभावना जताई जा रही है. हवाएँ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, होर्डिंग उड़ने और बिजली की आपूर्ति में रुकावट आने का ख़तरा बढ़ जाएगा.

84 साल की दादी AI कैरेक्टर पर हार बैठी दिल! प्यार भरे लिखे खत, सच सामने आया तो रह गईं हैरान

बिहार का मौसम

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मौसम काफी सक्रिय और खतरनाक रूप ले सकता है. कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो कच्चे मकानों और कमजोर ढांचों के लिए जोखिम पैदा कर सकती है.

राजस्थान का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर और भरतपुर जैसे क्षेत्रों में तेज़ हवाएँ चलने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिसका असर फसलों और जनजीवन, दोनों पर पड़ेगा.

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम की स्थिति में काफ़ी गिरावट आने की संभावना है. लगातार बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है, और कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी ख़तरा बना हुआ है. इस मौसम का असर पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल जैसे ज़िलों में सबसे ज़्यादा देखने को मिल सकता है.

Heena Khan

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST