Uniformed Officer Proposal Video: अक्सर सख्त ड्यूटी और अनुशासन के लिए जाने जाने वाले वर्दीधारी जवानों का यह 'नरम' और 'रोमांटिक' पक्ष लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवा अधिकारी अपने साथियों के बीच खड़ा है और तभी वह अपनी प्रेमिका के सामने घुटनों पर बैठ जाता है, जैसे ही उसने प्रपोज किया, उसके पीछे खड़ी पूरी स्क्वाड ने किसी सेलिब्रेशन की तरह हूटिंग और तालियां बजानी शुरू कर दीं, युवती की आंखो में हैरानी और चेहरे पर मुस्कान साफ़ देखी जा सकती है, सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को "दिन की सबसे खूबसूरत तस्वीर" बता रहे है, लोगों का कहना है कि अपने प्यार को अपनी प्रोफेशनल फैमिली के सामने इस तरह स्वीकार करना और उनका इतना सपोर्ट मिलना, एक सच्चे और मजबूत रिश्ते की निशानी है, यह वीडियो अब 'जेनुइन लव' का नया सिंबल बन गया है.
एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस अधिकारी अपनी पूरी स्क्वाड की मौजूदगी में अपनी ‘लेडी लव’ को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, अनुशासन के घेरे के बीच जब प्यार का इजहार हुआ, तो माहौल पूरी तरह से बदल गया, ऑफिसर ने अपनी यूनिट के सामने घुटनों पर बैठकर अंगूठी निकाली, जिसे देख युवती ना केवल हैरान रह गई बल्कि शर्म से लाल हो गई, साथियों की तालियों और शोर ने इस पल को किसी फिल्म के सीन जैसा जादुई बना दिया.
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…