उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अहम स्तंभों—शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया, सीएम ने घोषणा की कि नए वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को अब ₹10,000 के बजाय ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा, यह फैसला उन लाखों संविदा कर्मियों के लिए संजीवनी बनकर आया है जो लंबे समय से महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में इनका योगदान सराहनीय है, इस घोषणा के बाद लखनऊ से लेकर जिलों तक शिक्षामित्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, इसे चुनावी साल से पहले सरकार का एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, जिससे ना केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि कर्मियों के मनोबल में भी भारी इजाफा होगा.
CM Yogi Adityanath Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने विधानसभा में एक बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है, अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 और अनुदेशकों का मानदेय ₹17,000 करने की घोषणा की गई है, सरकार के इस कदम से लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…
RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…
यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…
Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…
Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…
Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…