Urfi Javed New Dress 2026: फैशन की दुनिया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब उर्फी जावेद को किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है, अपने हर नए लुक के साथ वो हमेशा यह साबित कर ही देती हैं कि उनकी कल्पना की कोई सीमा और तोड़ नहीं है, अब ऐसे ही हाल ही में उर्फी को उनकी एक ऐसी नई ड्रेस के साथ स्पॉट किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, इस बार उर्फी ने इन्फिनिटी मिरर्स (Infinity Mirrors) का इस्तेमाल कर एक बेहद ही यूनिक और जबरदस्त ड्रेस तैयार की, इस ड्रेस की सबसे खास बात यह है कि इसमें लगे आईनों में गहरा रिफ्लेक्शन नजर आ रहा था, जिससे यह जादुई भ्रम पैदा हो रहा था.
जैसे ही उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का रिएक्शन भी तेजी से सामने आने लगा, सबसे हैरानी की बात यह है कि हमेशा की तरह इस बार लोगों ने उर्फी को ट्रोल नहीं किया, बल्कि इस बार सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के टैलेंट और उनकी इस अनोखी ड्रेस की जमकर तारीफ करते दिखे, इस यूनिक ड्रेस को उर्फी ने बेहद ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया था, जो उनकी पर्सनालिटी पर खूब जंच भी रहा था और देखते ही देखते उनका यह लुक तेजी से वायरल हो गया.