देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में ईद के दिन कुछ लोगों द्वारा शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया, भीड़ के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उकसावे वाली नारेबाजी शुरू कर दी, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए कार्रवाई की और नारेबाजी करने वालों को तुरंत हिरासत में ले लिया, जिससे माहौल बिगड़ने से बच गया.
Uttam Nagar Delhi Eid Tension: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन दिल्ली के उत्तम नगर में कुछ लोगों ने इस माहौल में खलल डालने की कोशिश की, घटना उस समय हुई जब सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वहां से लोग गुजर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने भीड़ के बीच पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से शांति को भंग करना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत मोर्चा संभाला, किसी भी तरह की हिंसक झड़प या अफरा-तफरी मचने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी की और नारेबाजी करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया, पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने की इजाजत नहीं दी जाएगी, फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए भी संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…