Vistadome Train: भारतीय रेल की विस्टाडोम ट्रेन में कांच की छत और बड़े विंडो से पश्चिमी घाट के 180° मनोरम दृश्य के आनंद ले सकते हैं. जानें इसका किराया, रूट, सुविधाएं और बुकिंग से जुड़ी आहम जानकारी.
भारतीय रेल की विस्टाडोम ट्रेन
Vistadome Train: भारतीय रेल की एक अद्भूत विस्टाडोम ट्रेन, जहां आप 180 डिग्री दृश्य का भरपूर आनंद ले सकते हैं. यह आपको एक यादगार सफर का अनुभव दे रही है. कांच की छत और बड़े पैनोरमिक विंडो के जरिए पश्चिमी घाट के 180° मनमोहक नजारे देखने का मौका मिलता है. यह खास ट्रेन आपको न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से दिदार कराती है, बल्कि आरामदायक सुविधाओं और प्रीमियम अनुभव भी प्रदान करती है.
एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर राधिका नोमलर्स ने 2025 में एक वीडियो साझा किया, जिसमें विस्टाडोम ट्रेन में सफर के अनुभव के बारे में बताया है. इस ट्रेन के अंदर की बात करें तो राधिका ने मुंबई से लोनावला तक का सफर किया. विस्टाडोम ट्रेन टिकट की कीमत मात्र 700 रुपये थी और इसमें आरामदायक कुर्सियां, पारदर्शी कांच की छतें, साफ-सुथरा कोच, मनोरम दृश्यों के लिए बड़ी खिड़कियां, खानपान सेवाएं और यहां तक कि वाईफाई जैसी सुविधाएं दी गई थीं.
कांच की छतें और चौड़े शीशे यात्रियों को मुंबई-गोवा रास्ते पर स्थित घाटियों, नदियों और झरनों के मनमोहक दृश्यों और मुंबई-पुणे मार्ग पर पश्चिमी घाटों के दृश्यों का आनंद लेने को मिलता है.
विस्टाडोम में अपने शानदार अनुभव के बारे में वो बताती हैं की, कल्पना कीजिए कि आप मुंबई से लोनावला तक एक ऐसी ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं जिसमें 180 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां हैं. इससे आपको पश्चिमी घाट का शानदार नजारे देखने को मिलता है. भारतीय रेलवे के लग्जरी सफर में आपका स्वागत है.
यह विस्टाडोम कोच है, और सिर्फ 700 रुपये में आपको स्मार्ट टच से खुलने वाले स्वचालित दरवाजे, रिक्लाइनिंग सीटें और पर्याप्त लेगरूम मिलते हैं. इसमें यात्रियों को ट्रेन में वाई-फाई, सीसीटीवी, खानपान सेवाएं और सामान रखने के लिए अलग जगह भी दिए जाते हैं. साथ ही, ट्रेन 180 किमी/घंटे की रफ्तार से चलती है और इसमें एक ऑब्जर्वेशन लाउंज भी दिया गया है.
आप IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से इसके टिकट की बुकिंग कर सकते हैं और एक्जीक्यूटिव विस्टाडोम और विस्टाडोम – नॉन-एसी जैसे कोच प्रकारों वाली ट्रेनों की बुकिंग कर सकते हैं.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…