सोशल मीडिया पर उज्बेकिस्तान के कुछ छोटे बच्चों का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बॉलीवुड के मशहूर गानों पर डांस कर रहे हैं, इन बच्चों की स्टेज प्रेजेंस और उनके चेहरे के हाव-भाव बिल्कुल पेशेवर कलाकारों जैसे हैं यह परफॉर्मेंस इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा और संगीत का जादू अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में पहुंच चुका है, उज्बेकिस्तान के इन बच्चों ने ना केवल डांस किया, बल्कि पूरी महफिल ही लूट ली.
Uzbek Children Dance On Indian Songs: जब कला और संगीत की बात आती है तो कोई सरहद मायने नहीं रखती, उज्बेकिस्तान के इन नन्हे कलाकारों ने यह साबित कर दिया है वीडियो में देखा जा सकता है कि रंग-बिरंगे लिबास पहने ये बच्चे बॉलीवुड की तेज़ धुनों पर इस कदर तालमेल बिठा रहे हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स भी दंग रह जाएं, बच्चों का हर स्टेप एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से मेल खा रहा है, जो उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है, यह वायरल परफॉर्मेंस भारत और उज्बेकिस्तान के बीच की सांस्कृतिक नज़दीकियों को और गहरा कर रही है, भारतीय यूज़र्स इन बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं कोई उन्हें डांस क्वीन बता रहा है तो कोई कह रहा है कि इन बच्चों में माधुरी दीक्षित जैसी नज़ाकत है, इन बच्चों ने स्टेज पर जिस कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया, उसने उन्हें रातों-रात इंटरनेट का ‘ग्लोबल स्टार’ बना दिया है इन नन्हे उस्तादों ने ना केवल स्पॉटलाइट चुराई, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…