<

CSK की जर्सी में उतरे MS धोनी, तो फूट-फूटकर रोने लगे फैंस; क्या इस साल सच में ‘थाला’ लेंगे संन्यास?

MS Dhoni: रविवार को एमएस धोनी चेपॉक के मैदान पर फैंस के सामने CSK की जर्सी में उतरे. इस दौरान धोनी को देख स्टैंड में मौजूद फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए. कुछ फैंस स्टेडियम में धोनी को देखते ही रोने लगे. चेपॉक का स्टेडियम में एमएस धोनी के फैंस से पूरा भरा हुआ था और चारों तरफ सिर्फ 'थाला' के नाम का शोर सुनाई दे रहा है. CSK ने एमएस धोनी की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें फैंस काफी ज्यादा इमोशनल दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो...

MS Dhoni Fan Video Viral: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस साल फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह आईपीएल में एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा. ऐसे में एमएस धोनी के फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं. रविवार को एमएस धोनी चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में फैंस के सामने मैदान पर उतरे, जिसके बाद पूरे ग्राउंड में ‘थाला-थाला’ का शोर गूंज उठा. इतना ही नहीं, CSK की जर्सी में एमएस धोनी की एंट्री देखकर कई फैंस भावुक दिखाई दिए. एक महिला फैंस अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाई और धोनी को मैदान में आता हुआ देखकर रोने लगी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, रविवार (22 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने फैंस के लिए ‘Roar 2026’ इवेंट रखा था. इस इवेंट में सीएसके के पुराने दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने लंबे समय तक इस टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपना पूरा योगदान दिया. इस इवेंट में सुरेश रैना, माइकल हसी और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ी दिखाई दिए.

धोनी को देखते ही रोने लगी फैन

चेन्नई के चेपॉक मैदान में इवेंट के दौरान एमएस धोनी मैदान पर उतरे, तो पूरे स्टेडियम में उनका नाम गूंज उठा. धोनी के एंट्री पर फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ फैंस रोते हुए दिखाई दिए. माना जा रही है कि एमएस धोनी इस साल आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी भावुक हैं. एमएस धोनी 6 साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब सिर्फ साल में एक बार CSK की जर्सी में आईपीएल खेलने के लिए उतरते हैं. ऐसे में आईपीएल से उनका रिटायरमेंट लेने की खबर से ही फैंस भावुक हो जाते हैं.

क्या एमएस धोनी इस साल लेंगे संन्यास?

बता दें कि 44 साल के एमएस धोनी इस साल आईपीएल (IPL 2026) में अपना 19वां सीजन खेलेंगे. धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है. वह आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि उनकी बढ़ती उम्र के कारण रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं. हाल ही में सीएसके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा था कि यह साल धोनी के करियर का आखिरी IPL हो सकता है. 

रॉबिन उथप्पा ने CSK को दी ये सलाह

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि IPL 2026 धोनी के येलो जर्सी में आखिरी साल होगा. उन्होंने संभावना जताई कि इस साल एमएस धोनी मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. इतना ही नहीं, उथप्पा का कहना है कि इस साल धोनी 7 नहीं, बल्कि 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं. रॉबिन उथप्पा ने कहा कि सीएसके की कप्तानी अभी ऋतुराज गायकवाड़ के पास ही रहनी चाहिए, फिर भले भी टीम में संजू सैमसन जैसा दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हो. बता दें कि सीएसके ने IPL 2026 के लिए संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST