Vande Bharat Express Food Poisoning 2026: यह घटना भारतीय रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की साख पर एक बड़ा धब्बा है, पटना-टाटानगर रूट पर सफर कर रहे रितेश कुमार ने जब रात के खाने के साथ दिया गया दही खोला, तो वह दंग रह गए दही के अंदर कीड़े मौजूद थे, जिसकी फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में पेश किए गए, रेल मंत्रालय ने इस मामले को ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की श्रेणी में रखते हुए अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है, सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना यह संकेत देता है कि ठेकेदारों की मनमानी अब नहीं चलेगी, ब्रांडेड उत्पादों (जैसे अमूल) के सीलबंद डिब्बों में कीड़े मिलना ना केवल रेलवे की कैटरिंग बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और स्टोरेज पर भी सवाल उठाता है, यह मामला साबित करता है कि यदि यात्री जागरूक होकर सही प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराए, तो बड़े से बड़े संस्थानों को भी जवाबदेह बनाया जा सकता है, रेलवे ने इस कार्रवाई के साथ ही सभी जोनों को निर्देश दिया है कि बेस किचन और ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की रैंडम चेकिंग (Random Checking) तेज की जाए.
6