IndiaNews (इंडिया न्यूज), Viral News: हम सबने नौकरियों के लिए निकलने वाले ढ़ेर सारे ऐड़ देखे ही होंगे। हेल्पर की जरूरत है, खाना बनाने वाले की जरूरत है… इत्यादि का पोस्टर लगा तो देखा ही होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें गेंहू की कटाई की बंपर भर्ती निकाली गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्टर एक पेड़ के ऊपर चिपका नजर आ रहा है। यह भर्ती किसी सरकारी नौकरी या किसी मल्टीनेशन कंपनी में नहीं है बल्कि यह वैकेंसी गेंहू की कटाई करने की है। पेड़ के ऊपर चिपकाए कागज़ में इस वेकेंसी की सारी डिटेल दी गई है। इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी के साथ कई फैसिलिटी भी दी गई है। इस कागज पर जो सुविधायें लिखीं गई है उसे पढ़ते ही आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
View this post on Instagram
गेंहू कटाई की बंपर भर्ती निकाली गई है। गेंहू कटाई के लिए क्वॉलिफिकेशन भी इस कागज पर लिखा गया है। इस जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए अनपढ़ से लेकर पीएचडी तक पढ़ा लिखा कोई भी अप्लाई कर सकता है। इसके साथ ही इस काम के लिए हर दिन साढ़े तीन सौ रुपए मेहनताना दिया जायेगा। सबसे ज्यादा ध्यान तो इस नौकरी में मिलने वाली सुविधाओं खींचा।
रोजाना के साढ़े तीन सौ की सैलरी के अलावा भी कई सुविधाएं इसमें दी जा रही है। काम करने वाले को चार पैकेट गुटका, दो बीड़ी, दो बार नाश्ता और दो बार चाय भी दी जाएगी। इस जॉब को करने में जिसे भी रुचि हो वह ऐड में दिए ईमेल आईडी पर सम्पर्क कर सकता है। इस बंपर भर्ती के ऐड को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। कई यूजर ने इसे ग्रामीणों का गूगल ऑफिस बताया। वहीं एक ने यूजर ने लिखा कि इसकी सुविधायें तो उसके ऑफिस से कहीं अधिक अच्छी है।