होम / Russian YouTuber Harassed: रुसी महिला के साथ भारत में बदसलूकी, वीडियो वायरल

Russian YouTuber Harassed: रुसी महिला के साथ भारत में बदसलूकी, वीडियो वायरल

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 20, 2023, 4:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Russian YouTuber Harassed: हमारे देश में हर वर्ष हजारों विदेशी नगरिक यहां की संस्कृति और लोगों को समझने भारत आते हैं। जिसके बाद वो अपने यादों के पिटारों को सोशल मीडिया पर खोलते हैं और पूरी दुनिया का भारत से परिचय कराते हैं। ऐसी हीं एक रुसी महिला भारत के दिल्ली पहुंची। जहां उन्होंने अपनी यादे समेटी और सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कैमरे में कैद हुई घटना

रुसी महिला दिल्ली के मशहूर सरोजनी नगर बाजार पहुंची। जहां वो ब्लॉगिंग कर रही थी। ब्लॉगिंग के दौरान एक युवक ने महिला के साथ बदसलूकी किया। जिसकी वीडियो उनकी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से निकलने के बाद महिला ने उस वीडियो को शेयर किया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला उस युवक से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थीं। इसके बावजूद युवक महिला को अपना दोस्त बनाने के जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद धीरे-धीरे ये जिद बदतमीजी में बदल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Koko (@koko_kvv)


लोगों में गुस्से का माहौल

महिला के वीडियो शेयर करने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। जिसके बाद युवक ने महिला से माफी भी मांगी है। बता दें कि रूसी महिला का नाम कोको है। जिनका यूट्यूब पर Koko in India से एक चैनल भी है। जिस दिन ये घटना हुई, उस दिन कोको अपने चैनल से लाइव थी। उसी दौरान युवक ने महिला के साथ बदतमीजी की। शुरुआत में युवक महिला की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत सेक्सी हो। क्या मेरी दोस्त बनना पसंद करोगी? जिसपर कोको खुश हुई। लेकिन इसके थोड़े देर बाद ही युवक महिला के पीछे पड़ जाता है।

शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए कोको ने अपने इंस्टा अकाउंट लिखा कि ‘उसे इंडियन फ्रेंड पसंद नहीं।’ बता दें वीडियो में युवक को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वह इंडियन लड़कियों से ऊब गया है। युवक के इस बात को सुनते हीं कोको उसके इरादे को समझ गईं। हालांकि युवक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कोको अच्छे से हिंदी समझ सकती हैं। इस वीडियो के शेयर करने के बाद से कुछ भारतीयों ने गुस्सा भी जाहिर किया। हालांकि यह बात सच है कि यह केवल एक घटना नहीं बल्कि कोको की समेटी हुई यादें हैं। जिसे वो अपने जीवन में कभी भी और कहीं भी शेयर कर सकती हैं।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.