होम / West Bengal: राज्यपाल सीवी आनंद ने बंगाल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना

West Bengal: राज्यपाल सीवी आनंद ने बंगाल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 15, 2023, 12:19 am IST

India News(इंडिया न्यूज),West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बंगाल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रीम शुभकामनाएं दीं है। मिली जानकारी के अनुसार सीवी आनंद ने अपनी शुभकामनाएं बांग्ला भाषा में दी। उन्होंने बंगाल के लोगों को आंतरिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारा लक्ष्य है आत्म निर्भर भारत और आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

बता दें कि, बांग्ला में शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल सीवी आनंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि, गांधी जी देश को स्वाधीनता की ओर लेकर गए। नेता जी सुभाष चंद्र बसु ने बापू को राष्ट्रपिता कहा था। देशवासी बापू को आज राष्ट्रपिता कहते हैं। देश जब स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा था, तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मातंगिनी हाजरा, विपिन चंद्र पाल, बादल दिनेश और बंगाल के लोग पैदल चल पड़े थे।

आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना

बोस ने कहा, आज हमारा लक्ष्य है आत्म निर्भर भारत। आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों से आह्वना किया, आइए हम सब हाथ से हाथ मिलाकर एक स्वर में बोलें, चित्त जेथा भयशून्य, उच्च जेथा सिर यानि चित्त जहां हो भयशून्य, सिर हो उन्नत।हीं।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT