<

New Year Fitness Goals 2026: नए साल 2026 में डाइटिंग छोड़िए, आदतें बदलिए! फिटनेस एक्सपर्ट ने बताए वजन घटाने के आसान और असरदार टिप्स

New Year Fitness Goals 2026: नए साल की शुरूवात में अब बस कुछ दिन ही बचें हैं,अगर आप भी साल 2026 में अपने फिटनेस को लेकर सजग रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी  शॉर्टकट अपनाने की जरूरत नहीं है, बस अपनी रोजाना की आदतों में कुछ बदलाव करके आप फिट रह सकतें.आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से .

New Year Fitness Goals 2026: नए साल 2026 की शुरूवात अब बस होने ही वाली है,लोगों में नए साल को लेकर खासा उत्साह भी है,हर कोई इस नए साल में कुछ अच्छा करने  का सोच रहा है,ऐसे में अगर आप भी नए साल में अपने बढ़े हुए वजन को कम करने का सोच रहें हैं तो यह थोड़े समय की डाइटिंग  या  वर्कआउट से कम नहीं होगा, इसके लिए आपको आपको रोजाना कुछ टारगेट सेट करना होगा और उन्हें  पूरा करने की जरूरत है. आपको हर दिन अपनी कुछ आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे ताकि आप लंबे समय तक वजन कम कर सकें और फिट रह सकें.

 अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस कोच राज गणपति ने पर फिट रहने और हेल्दी वज़ पाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं.उनके बारे में.

रोजाना की आदतों में करे ये कुछ जरूरी बदलाव

कम खाएं

आपको यह ध्यान देना  होगा कि आप लगातार ज्यादा न खाएं. थोड़ा कम खाने की आदत डालें.  हममें से ज्यादातर लोग लगातार ज्यादा खाते हैं जो बिना एहसास हुए ही एक आदत बन जाती है, और लंबे समय में यह आदत मोटापे का कारण बनती है.

अच्छा खाएं

 अच्छा खाने का मतलब है कि हमें  प्रोटीन और सब्जियों जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाना ज्यादा खाना चाहिए . मीठे, तले हुए खाने से दूर रहना चाहिए. 

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

आपको हफ्ते में कम से कम तीन दिन, और आदर्श रूप से पांच से छह दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी मेहनत से वर्कआउट करते हैं या किस तरह की एक्सरसाइज करते हैं.

रोजाना चलने की आदत डालें

आपको नियमित रूप से चलना चाहिए. यह आपकी एक्सरसाइज रूटीन का हिस्सा नहीं होना चाहिए, बल्कि आपको पूरे दिन नियमित रूप से चलना चाहिए. आपको रोजाना कम से कम 6000 स्टेप चलने का लक्ष्य रखना चाहिए, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 8000 स्टेप या उससे ज्यादा किया जा सकता है. 

तनाव कम करें

आजकल हर कोई तनाव महसूस करता है, लेकिन इसे कम करने की कोशिश करें. आपको अपने स्ट्रेस लेवल को मैनेज करने की कोशिश करनी चाहिए. इससे आप फिट रहेंगे और वजन कम करना भी आसान होगा. पूरी सेहत के लिए स्ट्रेस से बचना भी बहुत जरूरी है.

भरपुर नींद

ज्यादातर लोगों की नींद पुरी नहीं होती ,आपको हर दिन लगभग 7-8 घंटे सोने का लक्ष्य रखना चाहिए. यह हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है और तेजी से वजन भी कम करने में मदद कर सकता है. हर रात सोने से 20-30 मिनट पहले अपने फोन से दूर रहें. इससे आपको बेहतर नींद आएगी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: MP में आज बदल गए सोने के दाम! खरीदारी से पहले जरूर जानें आपके शहर का ताजा गोल्ड रेट

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: August 5, 2026 11:03:19 IST

Gen Z प्रोटेस्ट का पाकिस्तान कनेक्शन? सरहद पार से रची गई थी साजिश; ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार

Jantar Mantar Protest Terror Plot: पंजाब पुलिस ने आईएसआई से जुड़े दो मॉड्यूल का पर्दाफाश…

Last Updated: August 5, 2026 10:35:16 IST

आज चांदी का भाव 5 August 2026: आज चांदी खरीदने से पहले जरूर रुकिए! जानें आपके शहर में क्या है सिल्वर का ताजा रेट

Silver Price Today: आज MCX पर भी चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कल…

Last Updated: August 5, 2026 10:15:11 IST

Gold Rate Today 5 August 2026: आज सोना खरीदने से पहले जरूर रुकिए! जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Gold Price 24,22,18 Carat Today 5 August 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: August 5, 2026 10:07:42 IST

महज 3 मिनट…फिर लोकसभा में पास हुआ ये बिल, चीखता-चिल्लाता रह गया विपक्ष; तब तक हो गया बड़ा खेला!

Taxation and Other Laws (Amendment) Bill: मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में…

Last Updated: August 5, 2026 10:05:12 IST