Jantar Mantar Protest Terror Plot: पंजाब पुलिस ने आईएसआई से जुड़े दो मॉड्यूल का पर्दाफाश कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास हथियार और पेट्रोल बम मिले. जंतर-मंतर पर हमले की साजिश का खुलासा हुआ.
जंतर-मंतर नहीं अब दिल्ली की इन जगहों पर कर सकेंगे प्रदर्शन
Jantar Mantar Protest Terror Plot: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से चार नाबालिग भी हैं. सभी आरोपियों के पास से पिस्तौर, कारतूस और पेट्रोल बम भी बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक, जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को ये लोग निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे. खुफिया कैमरे लगाकर काफी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी जा रही है. पुलिस पाकिस्तान कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है.
पंजाब पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का पहला मॉड्यूल अमृतसर के राजासांसी से पकड़ा गया है. जिसने तीन नाबालिग भी शामिल थे. पुलिस ने दावा किया कि आरोपी अपने साथियों के साथ दिल्ली भी गया था. वहां उसने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से मुलाकात कराई थी. जिसे हथियार उन तक पहुंचाने थे. हालांकि, जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त होने के कारण उनका प्लान नाकाम रह गया.
जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि आरोपियों को केवल दिल्ली पर हमला करने का टास्क नहीं दिया गया था. पंजाब में पुलिसवालों की सभी गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी थी. पुलिस के मुताबिक, वह खुफिया जानकारी विदेशी हैंडलरों तक पहुंचाने का प्लान कर रहे थे.
जांच के समय पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद सुखदेव सिंह और हरमन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी से पहले आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में जेल के भीतर बंद कर दिया गया है. पुलिस सभी से मामले की पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, ये नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था. बाकी राज्य में भी निशाना साधा जा रहा था.
ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price 5 August: UP में आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
सुत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क का कनेक्शन पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस इस मामले को आतंकी शहजाद भट्टी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. सुत्रों ने दावा किया कि इससे पहले STF ने एक अन्य मॉड्यूल भी पकड़ा गया था, जो जंतर-मंतर पहुंचने वाला था. जिसके तार शहजाद से जुड़े थे. वह 6 से अधिक नंबरों के जरिए इनसे संपर्क बनाए हुए था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, हाल ही के सालों में दिल्ली पुलिस स्पेशन सेल और बाकी राज्यों की पुलिस शहजाद से जुड़े लोगों को पता लगाने में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् गायेंगे या नहीं मोहम्मद शमी? मुस्लिमों को लेकर कह दी ये बात; सुन नहीं कर पाएंगे यकीन
Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…
Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…
Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…