<
Categories: देश

महज 3 मिनट…फिर लोकसभा में पास हुआ ये बिल, चीखता-चिल्लाता रह गया विपक्ष; तब तक हो गया बड़ा खेला!

Taxation and Other Laws (Amendment) Bill: मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश किया. बिना किसी चर्चा के सदन ने केवल तीन मिनट में इसे पारित कर दिया.

Taxation and Other Laws (Amendment) Bill: सिर्फ तीन मिनट… और एक अहम बिल लोकसभा से पास हो गया. मंगलवार, 4 अगस्त को सदन में विपक्ष अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा और नारेबाजी कर रहा था. इसी शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोपहर 2:12 बजे ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पेश किया और बिना चर्चा के महज 3 मिनट यानी 2:15 मिनट पर बिल पास कर दिया है. इस बिल पर किसी तरह की कोई बहस नहीं की गई. 

क्या है इस बिल का मकसद?

इस बिल का मकसद विश्वसनीय नीतिगत व्यवस्था और प्रक्रियागत निश्चितता के साथ अधिक विदेशी पूंजी को अपनी तरफ आकर्षित करना है. साथ ही घरेलू विनिर्माण को भी बढ़ावा देना है. इस विधेयक में जरिए. विदेश फंड मैनेजरों के भारत में आने का प्रस्ताव था. इस बिल के तहत विदेशी निवेश को भारत में कारोबार के लिए लगाया गया निवेश नहीं माना जाएगा. साथ ही, उन विदेशी कंपनियों को मिलने वाली आयकर छूट भी वर्ष 2040-41 तक बढ़ा दी जाएगी, जो भारत की फैक्ट्रियों को मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराती हैं. इन फैक्ट्रियों में अनुबंध विनिर्माण (कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग) के तहत उन कंपनियों के लिए खास इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं.

विधेयक में क्या-क्या प्रावधान?

  • इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदी के पार्ट्स और एक्सेसरीज शामिल है.
  • ये विधेकर विदेशी कंपनियों को 2040-41 तक 15 साल के लिए टैक्स में छूट का प्रावधान देता है.
  • जो विदेशी ‘क्लाउड’ कंपनियां भारतीय डेटा सेंटर का उपयोग करती है, इस बिल में मंजूरी खत्म कर दी गई है.
  • भारतीय डेटा सेंटर को केवल मालिकाना हक के चलते पट्टे के आधार पर संचालित किया जाएगा.
  • विधेयक का उद्देश्य वैश्विक पूंजी, विनिर्माण और कारोबार को बढ़ावा देना है.

क्या बोला मंत्रालय?

सरकार चाहती है कि दुनिया के बड़े निवेश कोष, क्लाउड सेवाएं देने वाली कंपनियां और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने वाले निवेशक भारत से ही अपने ज्यादा कारोबार का संचालन करें. इसके लिए सरकार ऐसी नीतियां बनाना चाहती है, जिनसे निवेशकों को लंबे समय तक स्थिरता और भरोसा मिल सके.

ये भी पढ़ें:  मोबाइल पर गेम खेल रहे थे 4 दोस्त, फिर अचानक आसमान से टूट पड़ी मौत; कड़कड़ाती बिजली से झुलसे 10 लोग

2007 में भी पेश किया गया था प्रस्ताव

विधेयक में भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में भी बदलाव का प्रस्ताव है. इसके तहत उस नियम को हटाने की बात कही गई है, जो अभी बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं को कुछ अधिसूचित डिजिटल भुगतान माध्यमों पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) यानी व्यापारियों से लेनदेन शुल्क वसूलने से रोकता है.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर बुक करने से पहले जरूर देखें! आपके शहर में क्या है घरेलू गैस सिलेंडर का ताजा रेट?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST