Hindi News / Live Update / Big Boss Ott Who Is The Winner Of The Show Divya Agarwal

Big Boss OTT जानिए कौन हैं शो की विनर दिव्या अग्रवाल

इंडिया न्यूज, मुंबई : Big Boss OTT बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुुंबई में जन्मी दिव्या एलीवेट डांस इंस्टीट्यू नाम से अपनी एक डांस एकेडमी भी चलाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग और डासिंग से की थी। वर्ष 2015 में उन्होंने […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई :

Big Boss OTT बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुुंबई में जन्मी दिव्या एलीवेट डांस इंस्टीट्यू नाम से अपनी एक डांस एकेडमी भी चलाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग और डासिंग से की थी। वर्ष 2015 में उन्होंने ‘मिस नवी मुंबई’ और 2016 में मिस इंडियन प्रिंसेस तथा मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीतकर लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में एमटीवी इंडिया के स्प्लिट्सविला में भाग लेकर लोगों का ध्यान खींचा।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Divya Agarwal

Big Boss OTT पहले भी बिग बॉस में आ चुकी हैं

दिव्या इस शो की उपविजेता रही थी। साल 2018 में दिव्या ने एमटीवी इंडिया के ऐस आफ स्पेस एक शो को जीता था। दिव्या आल्ट बालाजी क वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में रागिनी/सावित्री देवी की भूमिका भी कर चुकी हैं। गौरतलब है कि शनिवार रात को बिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया है और वह इस शो क पहले सीजन का विजेता रही। इस शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट जैसे कंटेस्टेंट को हराकर दिव्या अग्रवाल विनर बनी हैं। इससे पहले भी दिव्या बिग बॉस में आ चुकी हैं लेकिन लंबे समय के लिए नहीं, बतौर गेस्ट वह बिग बॉस में उस समय आई थीं। इसके अलावा दिव्या कुछ रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं।

Big Boss OTT पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं दिव्या

दिव्या अग्रवाल पर्दे पर अपनी बोल्ड इमेज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। इसके अलावा को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वर्तमान में वह वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस ओटीटी में भी वरुण, दिव्या से मिलने पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था। इस पर दिव्या ने यह भी कहा था कि लोग जानें कि उनका ब्बॉयफ्रेंड कौन है।

Big Boss OTT जानिए दिव्या ने जीत के बाद क्या कहा?

बिग बॉस ओटीटी में ट्रॉफी जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है-हमने कर दिखाया दोस्तों। हम उसके साथ रोए। हम उसके साथ हंसे। सुबह हमने उसके साथ डांस किया। जब वो नॉमिनेट हुई तो हम नर्वस हुए। जब उसने जोर-शोर से अपना टास्क पूरा किया तो हमने जश्न मनाया। और आज हमारे सारे प्रयास सफल हुए। हमारी रियलिटी क्वीन (दिव्या अग्रवाल) BBOTT की ट्रॉफी घर ले आई। जो छह सप्ताह की इस जर्नी का हिस्सा रहे, उन सभी को धन्यवाद। इतना प्यार देने के लिए और दिव्या को विनर बनाने के लिए शुक्रिया।

Big Boss OTT ये लोग थे हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी में शामिल कुल 13 कंटेस्टेंट्स में राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित थे। उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद करण नाथ और रिद्धिमा बाहर हुईं। जीशान को नियम तोड़ने पर बाहर किया गया। इसके बाद मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह और नेहा भसीन शो से बाहर हुए। फाइनल में शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट ने जगह बनाई। इनमें से दिव्या अग्रवाल को विनर माना गया।

Read More : Big Boss OTT Winner दिव्या अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ की पार्टी

Read More : Bigg Boss 15 के लिए सलमान खान ने चार्ज की मोटी रकम!

Connact Us: Twitter Facebook

 

Tags:

Bigg Boss OTT
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

क्यों सूर्यास्त के बाद मांग में सिंदूर लगाने के लिए किया जाता है सख्त मना, हिंदू धर्म में तो ऐसा करते ही घट जाती है…?
क्यों सूर्यास्त के बाद मांग में सिंदूर लगाने के लिए किया जाता है सख्त मना, हिंदू धर्म में तो ऐसा करते ही घट जाती है…?
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट टोरी में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही फूटा मालकिन का भांडा, यूट्यूबर के खुलासे से मचा बवाल, जान लीजिए सच्चाई
शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट टोरी में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही फूटा मालकिन का भांडा, यूट्यूबर के खुलासे से मचा बवाल, जान लीजिए सच्चाई
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकता सुप्रीम कोर्ट! जानिए दोनों में कौन है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, क्यों बन गया इतना बड़ा मुद्दा?
राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकता सुप्रीम कोर्ट! जानिए दोनों में कौन है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, क्यों बन गया इतना बड़ा मुद्दा?
Advertisement · Scroll to continue