Hindi News / Health / Rumors Related To Periods

Rumors Related To Periods : पीरियड्स से जुड़ी इन अफवाहों पर विश्वास करते हैं लोग, जानें सच्चाई

Rumors Related To Periods आज भी महिलाएं Periods के बारे में खुलकर चर्चा करने से कतराती हैं। कुछ जगहों पर तो मासिक धर्म को अपवित्र माना जाता है। कम जानकारी के चलते पीरियड्स को लेकर लोगों के मन में कई धारणाएं बनी हुई हैं। इस बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। किसी भी […]

BY: Mukta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Rumors Related To Periods आज भी महिलाएं Periods के बारे में खुलकर चर्चा करने से कतराती हैं। कुछ जगहों पर तो मासिक धर्म को अपवित्र माना जाता है। कम जानकारी के चलते पीरियड्स को लेकर लोगों के मन में कई धारणाएं बनी हुई हैं। इस बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। किसी भी अन्य स्वास्थ्य समस्या की तरह लड़कियों को पीरियड्स के बारे में बोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि लोगों के बीच भ्रम ना फैले। आइए जानते हैं पीरियड्स से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथक के बारे में जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन लोग इन्हें आज भी मानते हैं क्योंकि सदियों से इस पर विश्वास किया जाता रहा है।

Periods का रक्त गंदा खून नहीं होता

ऐसा माना जाता है कि Periods का रक्त गंदा है, लेकिन इसे गंदा नहीं कहा जा सकता है। इसमें किसी भी तरह के टॉक्सिन्स नहीं होते हैं। हालांकि, रक्त में गर्भाशय के टिशू, म्यूकस लाइनिंग और बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन ये रक्त को गंदा नहीं करते हैं। ये एक शारीरिक प्रक्रिया है, जिसके बारे में किसी को भी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।

नही रूकता खून बहना,जानिए हीमोफीलिया के खतरनाक पहलु और बचाव के उपाय, वरना पड़ जाएगा महंगा

Rumors Related To Periods

Read Also : Kareena Kapoor Khan Birthday : मालदीव में सेलिब्रेट किया करीना ने अपना 41th Birthday

Periods चार दिनों तक होना चाहिए

हर महिला का मासिक धर्म एक अलग चक्र होता है और ये पूरी तरह शरीर पर निर्भर करता है कि महिलाएं कितने समय तक पीरियड्स होती हैं। सामान्य चक्र की अवधि 2 से 8 दिनों तक होती है। यदि आपको 2 से कम या 8 दिनों से अधिक पीरियड्स होते हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Periods के दौरान खट्टी चीजें न खाएं

कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजें खाने से बचती हैं, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि आप ऐसा नहीं कर सकती हैं। महिलाओं के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वे पीरियड्स के दौरान स्वस्थ और संतुलित आहार लें और पीरियड से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए जंक फूड खाने से बचें।

Periods में नहीं नहाना चाहिए

मासिक धर्म का नहाने, सिर धोने, मेकअप करने से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि नियमित रूप से स्नान और इंटिमेट एरिया की सफाई रखने से स्वच्छता बनी रहती है और इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

Connect With Us:- Twitter Facebook

Tags:

Periods
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 84 गांव की पंचायतों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
‘बाबरी मस्जिद के मामले में भी…’, वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मौलाना मदनी, कर डाली ये बड़ी अपील!
राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकता सुप्रीम कोर्ट! जानिए दोनों में कौन है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, क्यों बन गया इतना बड़ा मुद्दा?
राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकता सुप्रीम कोर्ट! जानिए दोनों में कौन है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, क्यों बन गया इतना बड़ा मुद्दा?
मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़काऊ भाषण पर कोर्ट ने लगाई रोक, बंगाल सरकार को पुनर्वास की जिम्मेदारी, केंद्रीय बलों की बनी रहेगी तैनाती
मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़काऊ भाषण पर कोर्ट ने लगाई रोक, बंगाल सरकार को पुनर्वास की जिम्मेदारी, केंद्रीय बलों की बनी रहेगी तैनाती
अगर 7 दिनों तक भी कर लिया इस जादुई हरे फल का सेवन, तो ऐसा करेगा चमत्कार की चेहरे से चौदहवीं का चांद लगेंगी आप!
अगर 7 दिनों तक भी कर लिया इस जादुई हरे फल का सेवन, तो ऐसा करेगा चमत्कार की चेहरे से चौदहवीं का चांद लगेंगी आप!
Advertisement · Scroll to continue