Hindi News / Indianews / Weather Today 16 April Drop In Temperature

Weather Today 16 April : पहाड़ी राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

Weather Today 16 April इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि दिन की तपिश से रात के समय भी अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई क्षेत्रों में […]

BY: Bharat Mehndiratta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Weather Today 16 April

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि दिन की तपिश से रात के समय भी अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है।

इस कारण कई राज्यों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का भी अनुमान जताया है।

होली के जश्न में Mamata Banerjee ने किया डांस, महिला के सिर पर दे मारी डांडिया, Video देखकर घबरा गई जनता

Weather Today 16 April

18 अप्रैल से फिर चढ़ेगा पारा (Weather Today 16 April)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 अप्रैल से एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ेगी। सोमवार से दिल्ली में फिर पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भीषण लू चलेगी और तेज धूप निकलेगी। इसके पहले 15 से 17 अप्रैल तक कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जिस वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आने का अनुमान है।

बिहार और यूपी में खिली तेज धूप (Weather Today 16 April)

बिहार और यूपी में तेज धूप खिली हुई है। बिहार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

महानगरों का तापमान (Weather Today 16 April)

Weather Today 16 April

Weather Today 16 April

मुंबई का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान आज 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि मिनिमम टेम्प्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में क्षेत्रों मं मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश हो सकती है।

Read More: Memes On Lemon Price Increasing: नींबू के बढ़े भाव तो बुरी नजर से बचने के लिए लहसुन के कंधो पर जिम्मेदारी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

aaj ka mausamdelhi temperatureDelhi WeatherDelhi Weather NewsIMD Rain AlertIMD Rainfallnorth india weatherweather forecastweather newsWeather todayWeather Update

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue