Hindi News / Top News / Himachal Assembly Polls Conclude Peacefully With 66 Voter Turnout Fate Of 412 Candidates Captured In Evms

66% मतदान के साथ हिमाचल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव: 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, 8 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : आपको जानकारी दें, हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई। आपको बता दें, दोपहर 1 बजे […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : आपको जानकारी दें, हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई। आपको बता दें, दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसद के बाद 3 बजे तक मतदान 55.65 फीसद पर पहुंचा। ज्ञात हो, हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा की 68 सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करने वाले मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

ज्ञात हो, हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और नतीजें 8 दिसंबर को घोषित होंगे। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चली। हिमाचल प्रदेश चुनाव में वोटिंग के लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने _अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सूचित हो मौजूदा समय में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

शिलाई में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

आपको बता दें,हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिलाई में सबसे ज्यादा 77 फीसद मतदान हुआ। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

शाम पांच बजे तक हुआ 66 फीसद मतदान

ज्ञात हो,हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को शाम पांच बजे तक 66 फीसद मतदान हुआ है।

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर हुआ 100 फीसदी मतदान

ज्ञात हो, हिमाचल प्रदेश के टशीगंग में 100 फीसद मतदान हुआ है, यह दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ज्ञात हो, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा के दो पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री शामिल हैं।

8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

412 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आज हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हो चूका है। कुल 412 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 55 लाख 92 हजार 882 वोटर कर चुके है, इनकी किस्मत EVM में कैद हो चुकी है।

चुनाव आयोग ने एग्जिट, ओपिनियन पोल पर रोक लगाई

आपको जानकारी दें, चुनाव आयोग ने आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के संबंध में एक्जिट या जनमत सर्वेक्षण पर रोक लगा दी है। ईसीआई के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एग्जिट पोल के अनुमानों के प्रकाशन पर 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से और 5 दिसंबर को शाम 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

Tags:

aapBJPCongresselection commision of indiahimachal election 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue