Hindi News / Trending / March Gst Collection Reaches Second Highest Level Of Rs 1 60 Lakh Crore

1.60 लाख करोड़ रुपये के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच मार्च का जीएसटी कलेक्शन

बिज़नेस डेस्क/नई दिल्ली (Gross GST revenue collected in March 2023 is Rs 1,60,122 crore): देश में जीएसटी कलेक्शन बिते वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने यानी मार्च में 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपए के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के बदौलत 2022-23 के पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व संग्रह […]

BY: Gaurav Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

बिज़नेस डेस्क/नई दिल्ली (Gross GST revenue collected in March 2023 is Rs 1,60,122 crore): देश में जीएसटी कलेक्शन बिते वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने यानी मार्च में 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपए के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के बदौलत 2022-23 के पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व संग्रह में 22% की वृद्धि हुई है। जानकारी के मुताबिक मार्च में 91 प्रतिशत से अधिक जीएसटी पंजीकृत व्यवसायों ने रिटर्न दाखिल किया और करों का भुगतान किया है।

  • मार्च में कुल जीएसटी रेवेन्यू 1.6 लाख करोड़ रुपए
  • 2022-23 वित्त वर्ष में 22% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

मार्च में कुल जीएसटी रेवेन्यू 1.6 लाख करोड़ रुपए

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार मार्च 2023 में सकल जीएसटी राजस्व 1,60,122 करोड़ रुपए हुआ है जिसमें केंद्रीय जीएसटी 29,546 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 37,314 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 82,907 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 42,503 करोड़ रुपए सहित) और सेस 10,355 करोड़ रुपये है।

इस मुल्क में रेप करने वालों को मिलती ऐसी भयानक सजा, मौत मांगने लगता है अपराधी, भारत के पड़ोस में ही मौजूद है देश

Representative Image

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार बिते वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी संग्रह का पहला उच्च स्तर पहले महीने में यानी अप्रैल में ही हासिल कर लिया था। अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था और आखिरी महीने यानी मार्च में दूसरा उच्च स्तर यानी 1.60 लाख करोड़ रुपए हुआ है।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया। पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है।

2022-23 वित्त वर्ष में 22% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 22% बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया। पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है। यह चौथी बार है जब मार्च में मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया है। मंत्रालय ने कहा कि मार्च 2023 में जितना रेवेन्यू आया है वो मार्च 2022 की तुलना में 13% ज्यादा है।

ये भी पढ़ें :- कोयला उत्पादन में भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 15% बढ़ा उत्पादन

 

Tags:

Business NewseconomyGoods and Services TaxGSTInflationmonetary policyrbi rates

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue