Hindi News / Indianews / Chandrayaan 3 Chandrayaan 3 Will Be Launched On July 14 Pm Modi Received Invitation For The Launch Of The Mission

Chandrayaan-3: 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3, मिशन की लॉन्चिंग में पीएम मोदी को मिला निमंत्रण

Chandrayaan-3: इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। 14 जुलाई को चंद्रयान-2 के चार साल बाद फिर से इसरो अंतरिक्ष पर अपना यान भेजेगा। 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। मिशन की लॉन्चिंग […]

BY: Divya Gautam • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Chandrayaan-3: इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। 14 जुलाई को चंद्रयान-2 के चार साल बाद फिर से इसरो अंतरिक्ष पर अपना यान भेजेगा। 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। मिशन की लॉन्चिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपस्थित होने की भी उम्मीद है उन्हें लॉन्चिंग के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे या नही।

क्या बोले ISRO चीफ एस सोमनाथ?

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि सभी उच्च अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, अब वह चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग में शामिल होंगे या नहीं, ये निर्णये उनका होगा जब उनसे पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने सभी को आमंत्रित किया है और आगे उन पर है। फिलहाल यह निश्चित नहीं है कि पीएम मिशन की लॉन्चिंग में शामिल होंगे. हालांकि, इससे पहले साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्च में पीएम मोदी ने शिरकत की थी।

होली के जश्न में Mamata Banerjee ने किया डांस, महिला के सिर पर दे मारी डांडिया, Video देखकर घबरा गई जनता

फेल हो गया था 2019 का चंद्रयान-2 मिशन

22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 पूरी तरह सफल नहीं हो सका था और चांद पर लैंड करते ही वह क्रैश कर गया था। उस समय के. सिवान इसरो के अध्यक्ष थे और मिशन के फेल होने पर वह काफी ज्यादा भावुक होकर रो पड़े थे उस समय प्रधानमंत्री ने उन्हे गले लगाकर आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें- OMG 2 Teaser: OMG 2 का टीजर हुआ रिलीज, आस्तिक और नास्तिक के बीच मतभेद पर है कहानी

Tags:

Chandrayaan-3India News (इंडिया न्यूज़)ISROISRO ChiefPm Narendra ModiS Somnathचंद्रयान 3 मिशन

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue