Hindi News / Indianews / Bjps Reaction To Congress Manifesto Its Seriousness Can Be Understood From The Picture Of New York In The Manifesto

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर BJP की प्रतिक्रिया, मेनिफेस्टो में न्यूयॉर्क की तस्वीर से समझ सकते हैं इसकी गंभीरता

India News(इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव का माहौल पूरा सेट हो चुका है। महज कुछ दिनों मतदान शुरु हो जाएंगे। वहीं आज (शुक्रवार) कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस पर लगे तस्वीर को लेकर सवाल उठाया गया। कांग्रेस ने […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव का माहौल पूरा सेट हो चुका है। महज कुछ दिनों मतदान शुरु हो जाएंगे। वहीं आज (शुक्रवार) कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस पर लगे तस्वीर को लेकर सवाल उठाया गया।

  • कांग्रेस ने अपने अबतक के घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नहीं किया
  • कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गांरटी का किया ऐलान

सुधांशु त्रिवेदी का बयान

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी। यह बिल्कुल झूठ है। सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) की स्थापना 1909 में हुई थी। लेकिन वे यह मानते रहेंगे कि सब कुछ नेहरू के बाद हुआ।”

होली के जश्न में Mamata Banerjee ने किया डांस, महिला के सिर पर दे मारी डांडिया, Video देखकर घबरा गई जनता

Lok Sabha Election 2024

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे उसकी गंभीरता को समझा जा सकता है। त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र या राज्य में अपने घोषणापत्र में उल्लिखित किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

सीएम केजरीवाल वकीलों के साथ कब-कब कर सकते हैं कानूनी परामर्श? कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

पांच न्याय और 25 गांरटी

बता दें कि कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गांरटी की योजना से पर्दा उठाते हुए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।

यह पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ हैं। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है। वहीं घोषणापत्र में कांग्रेस ने देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करने का वादा किया है। साथ ही सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय लाने की बात कही है।

Tags:

CongressCongress ManifestoElections 2024lok sabha election 2024Lok Sabha Election 2024 Datelok sabha election 2024 monthlok sabha election date 2024opinion poll 2024 lok sabha electionsThailand

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue