संबंधित खबरें
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
शनि-मंगल मिलकर बनाएंगे ऐसा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन 5 राशियों के पास संभालें भी संभलेगा पैसा!
Chhath Puja 2024: इस साल कब है छठ महापर्व?
India News (इंडिया न्यूज), Chhath Puja 2024: भारत में त्योहारों का मौसम आ रहा है। सबसे पहले दशहरा, फिर दिवाली और अंत में महापर्व छठ। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके और बिहार में छठ पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से छठ पूजा शुरू होती है। वहीं यह महापर्व 4 दिनों तक चलती है। दरअसल, इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इसे हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। बता दें कि इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होता है। यह पर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि जगहों पर मनाया जाता है।
बता दें कि, हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि से शुरू होती है। षष्ठी तिथि 7 नवंबर को सुबह 12:41 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 12:35 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर छठ पूजा 7 नवंबर को है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 5 नवंबर को पहला दिन नहाय खाय, 6 नवंबर को दूसरा दिन खरना, 7 नवंबर को तीसरा दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य, 8 नवंबर को अंतिम और चौथा दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? अभी जानें
छठ महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय खाय से होती है। इस खास मौके पर पवित्र नदी में स्नान करने का अधिक महत्व है। इस दिन महिलाएं दिन में एक बार भोजन करती हैं।
महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक व्रत रखती हैं और महिलाएं पानी भी ग्रहण नहीं करती हैं।
अगले दिन यानी तीसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
महापर्व के आखिरी दिन महिलाएं उगते सूर्य को जल अर्पित करती हैं और शुभ मुहूर्त में व्रत खोलती हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के परिवार में हैं कितने लोग? उनकी पत्नी की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
छठ पूजा के दौरान गंदे हाथों से बर्तन या पूजा सामग्री को नहीं छूना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्रती का व्रत टूट जाता है।
पर्व के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।
इसके साथ ही पूजा में पहले से इस्तेमाल किए गए बर्तनों का इस्तेमाल करना वर्जित है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.