Hindi News / Trending / Foreigner Has Been Seen Selling Jhalmuri In The Streets Of London An Indian Vlogger Is Shocked To See This

Viral Video: लंदन की गलियों में एकदम इंडियन स्टाइल में झालमुड़ी बेचते नजर आए गोरे, भारतीय बोले इसे मत चुरा लेना…

Indian Street Food In London: लंदन की गलियों में एक विदेशी झालमुड़ी बेचता हुआ नजर आया है। जिसे देखकर एक इंडियन व्लॉगर चौंक जाता है। ये विदेशी एकदम भारतीय तरीके से झालमुड़ी बनाता हुआ नजर आता है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Indian Street Food In London: झालमुड़ी हर भारतीयों का फेवरेट हैं। लेकिन अब इस स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का डंका विदेशों में भी बज रहा है। दरअसल झालमुड़ी अब लंदन की गलियों में बेचा जा रहा है। ये लंदन के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। झालमुड़ी बेचने का नाम कोलकाता से आने वाला एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी है, जो अब लंदन में भी लोगों का दिल जीत रहा है। इसका स्वादिष्ट मिक्स्चर मुरमुरे, ताजी सब्जियां, चटनी और सुगंधित मसाले इसे एक बेहतरीन और चटकारे दार स्नैक बनाता है। जिसे खाने के बाद लोगों के दिल-दिमाग में करंट की दौर जाती है। 

ठेला लगाकर विदेशी शख्स बेच रहा था झालमुड़ी

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, लंदन के एक फूड व्लॉगर को लंदन की सड़कों पर एक झालमुड़ी एक्सप्रेस दिखाई देती है। जिसे देखने के बाद वो उससे बात करने के लिए उसके करीब जाता है। लेकिन उस फूड व्लॉगर की नजरें केवल नाम पर नहीं, बल्कि एक ब्रिटिश व्यक्ति पर जाती है, जो सचमुच में एक फूड कार्ट को चला रहा था। जो हूबहू भारत में मिलने वाले स्ट्रीट फूड ट्रॉलियों के जैसा था। 

इस मुल्क में रेप करने वालों को मिलती ऐसी भयानक सजा, मौत मांगने लगता है अपराधी, भारत के पड़ोस में ही मौजूद है देश

Indian Street Food In London (लंदन की गलियों में दिखा झालमुड़ी का ठेला)

कंगाल पाकिस्तान को लगा एक और झटका, मुसीबत से जूझ रहे आम इंसान को शहबाज ने दी ऐसी सजा, देश छोड़कर भागेंगे लोग

फूड व्लॉगर ने यूके में दिखाया देसी टच

इंस्टाग्राम वीडियो में दुकानदार कोलकाता के स्ट्रीट फूड सीन की याद दिलाते हुए झालमुड़ी तैयार करते हुए नजर आता है। लंदन का ये व्यक्ति एकदम देशी तरीके से झालमुड़ी बनाता हुआ नजर आता है। वो स्टील के कटोरे में सबसे पहले मुरमुरे डालते हुए नजर आते हैं। फिर उसके बाद ताजा धनिया, कटा हुआ खीरा, प्याज और मसाले मिक्स करता है। एक लंबे और पतले चाकू का उपयोग करते हुए वह ट्रेडिशनल तरीके से इन सामग्रियों को मिलाते हैं और फिर ताजा नींबू का रस निचोड़ते हैं। फाइनल टच में झालमुड़ी को एक न्यूजपेपर की कोन में पैक करके व्लॉगर को दिया जाता है। जैसे भारत के कोलकाता में किया जाता है और इसे इमली की चटनी, भुजिया और मसाला के साथ परोसा जाता है। झालमुड़ी का स्वाद चखने के बाद व्लॉगर ने इसे एकदम कोलकाता स्टाइल की तीखी झालमुड़ी बताता हुआ नजर आता है। 

पाकिस्‍तानी मॉडल ने बिकिनी पहनकर किया शो में वॉक, मच गया बवाल, कराची तक कट्टरपंथी हो गए आगबबूला

वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इसमें मजाक में लिखा है कि, “बाकी कीमती और पुरानी चीजों की तरह इसे भी मत चुरा लेना।” भारत के इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ने लंदन की गलियों में एक नया स्वाद जोड़ा है, जो भारतीय खाने की विविधता को वहां के लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

इंडिया गेट को देखने आई रशियन लड़की के साथ लड़का करने लगा ये घिनौना काम, वीडियो देख खौल जाएगा खून

Tags:

India newsindianewsKolkatatrending NewsViral Newsviral Videoइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue