Hindi News / Uttar Pradesh / Akhilesh Yadav Alliance Candidates Will Contest On Sp Symbol On All 9 Seats In The By Elections Big Play By Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: ‘उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ेंगे गठबंधन के प्रत्याशी’, अखिलेश यादव का बड़ा खेला!

India News UP(इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी में होने वाले उपचुनाव से हरियाणा चुनाव का बदला ले लिया है। नेता ने चरखा दांव चल दिया है। अखिलेश यादव कहते हैं बात सीट की नहीं, जीत की है। इसी फ़ॉर्मूले से उन्होंने कांग्रेस से जैसे जो दोगे वो मिलेगा चल चल दिया। अखिलेश यादव […]

BY: Ritesh Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News UP(इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी में होने वाले उपचुनाव से हरियाणा चुनाव का बदला ले लिया है। नेता ने चरखा दांव चल दिया है। अखिलेश यादव कहते हैं बात सीट की नहीं, जीत की है। इसी फ़ॉर्मूले से उन्होंने कांग्रेस से जैसे जो दोगे वो मिलेगा चल चल दिया। अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव में कांग्रेस पर एक चतुर राजनीतिक दांव चलते हुए सीटों के बंटवारे के मसले पर बाजी पलट दी।

कांग्रेस की उम्मीदों पर फेरा पानी

कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसे यूपी की कुछ सीटें मिलेंगी, खासकर प्रियंका गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस को फूलपुर सीट मिले। लेकिन अखिलेश यादव ने पहले ही वहां से अपना उम्मीदवार तय कर लिया था। जब राहुल गांधी ने अखिलेश से बातचीत की, तो सीटों पर समझौते की संभावना कम हो गई, और अंत में समाजवादी पार्टी ने यूपी की सभी नौ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत हो रहा है, पर कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई।

बेलना से कौन मार खाए…महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर पर ये क्या बोल गए CM योगी, छेड़ दी कितनों की दुखती रग!

Akhilesh Yadav

हरियाणा के चुनाव की दिलाई याद

यह घटनाक्रम हरियाणा के चुनाव में हुए घटनाओं की याद दिलाता है, जब कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को वहां कोई सीट नहीं दी थी, भले ही राहुल गांधी इसके लिए तैयार थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे रोक दिया था। तब भी अखिलेश यादव ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी, पर अब यूपी में हालात बदल गए हैं। कांग्रेस के पास इस समय अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प भी नहीं बचा, और अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह चाल चलते हुए कांग्रेस को किनारे कर दिया।

UP Bypolls 2024: सपा नेता की नामांकन के दौरान पुलिस से कहा-सुनी, पुलिसकर्मियों को लेकर कही ये बड़ी बात

हरियाणा चुनाव का लिया बदला?

यह कहा जा सकता है कि अखिलेश ने हरियाणा की राजनीति का बदला यूपी में लिया है, जहां समाजवादी पार्टी का जनाधार मजबूत है और पार्टी ने कांग्रेस को सीट देने से इनकार कर दिया। अब कांग्रेस के पास यूपी में कोई सीट नहीं बची है, और अखिलेश ने दिखा दिया कि उनके लिए चुनाव सीट की नहीं, बल्कि जीत की प्राथमिकता है।

UP Politics: सपा के इस सांसद की संपत्ति होगी कुर्क! सपा MP ने रखी अपनी सफाई

Tags:

Akhilesh YadavBreaking India NewsIndia newsINDIA NEWS UPindianewslatest india newsSamajwadi Partytoday india newsUP News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue