होम / बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, टैक्सी के खाई में गिरने से 3 यात्रियों की मौत

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, टैक्सी के खाई में गिरने से 3 यात्रियों की मौत

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 9, 2022, 10:58 am IST

Badrinath National Highway: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक टैक्सी के खाई में गिरने से 3 लोगों की जान चली गई है। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी टैक्सी

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि मुंबई से आ रहे यात्रियों की टैक्सी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में जा गिरी। इस टैक्सी में 6 लोग सवार थे। टैक्सी ड्राइवर ऊखीमठ का निवासी बताया जा रहा है।

बदरीनाथ की ओर जा रही थी टैक्सी

बता दें कि टैक्सी हरिद्वार से बदरीनाथ की तरफ जा रही थी। वहीं हादसे में घायल हुए तीनों यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अस्पताल में भर्ती घायलों से भी पुलिस दुर्घटना की जानकारी ले रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT