होम / ऋषभ पंत की सफल रही सर्जरी, तेजी से हो रही रिकवरी

ऋषभ पंत की सफल रही सर्जरी, तेजी से हो रही रिकवरी

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 7, 2023, 3:34 pm IST

 

इंडिया न्यूज़ (Rishabh Pant knee surgery): भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे तभी अचानक सड़क हादसे में पंत गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनके माथे और घुटने पर चोट लगने से उनका लिगामेंट भी फट गया था। जिसके बेहतर इलाज के उन्हें देहरादून से मुंबई भेजा गया।

सफल रही पंत की सर्जरी
भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कल मुंबई के एक निजी अस्पताल में ऋषभ पंत के घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे डॉ पार्दीवाला और उनकी टीम ने पंत का ऑपरेशन किया जो करीब दो से तीन घंटे तक चला। ऋषभ पंत मेडिकल टीम की निगरानी में है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

भयानक एक्सीडेंट में घायल हुए थे पंत
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। तभी पंत एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनकी कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई थी। इसके बाद हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पंत को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कार पूरी तरह से जलने लगी। हालांकि, कार जलने से पहले ऋषभ पंत को कार से बाहर निकाल लिया गया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
Cat House Fire: चीन में बिल्ली ने किया कुछ ऐसा कमाल, घर के मालिक को उठाना पड़ा 11 लाख का नुकसान -India News
Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
Tata Curvv EV: मार्केट में बवाल मचाने आ रही है Tata की नई Electric कार, फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली- Indianews
Arun Govil: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने लगाया आरोप, रामायण अभिनेता ने स्पष्ट किया मुंबई जाने पर अपना रुख -India News
ADVERTISEMENT