होम / गुजरात में अरविन्द केजरीवाल के भविष्यवाणी की खुली कलई : तारीख़ लिख कर दस्तखत करना हुआ फेल, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर CM फेस तक सब हारे

गुजरात में अरविन्द केजरीवाल के भविष्यवाणी की खुली कलई : तारीख़ लिख कर दस्तखत करना हुआ फेल, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर CM फेस तक सब हारे

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 8, 2022, 8:32 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा ने गुजरात में 27 सालों से कायम सत्ता को आगे भी बरकरार रखने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर उस इलेक्शन कैंपेन की बताई जा रही है जब अरविंद केजरीवाल ने लिखित तौर पर दावा किया था कि उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी। इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने दस्तखत के साथ तारीख भी लिखी थी। गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी के बुरे हश्र के बाद केजरीवाल का यह लिखित दावा वायरल हो रहा है।

जानकारी दें ,केजरीवाल ने दावा किया था कि सत्ता विरोधी लहर और कॉन्ग्रेस की उदासीनता का फायदा AAP को मिलेगा।

 

 

एनडीटीवी के एक प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली के एमसीडी चुनावों में भाजपा की सिर्फ 20 सीटें आएँगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। दोनों ही दावों को लेकर लोग अरविंद केजरीवाल पर तंज कर रहे हैं।

केजरीवाल के भविष्वाणी की खुली कलई

आपको बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे दावों की कलई खोल दी है। आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अपनी सीट भी नहीं बचा पाए और उन्हें खंभालिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुलुभाई बेरा ने मात दे दिया। इसुदान गढ़वी के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य दो बड़े नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरे अल्पेश कथीरिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भी करारी हार मिली है।

जानकारी दें, अल्पेश कथीरिया सूरत के वराछा रोड सीट पर चुनाव लड़ रहे थे जिन्हें भाजपा के किशोर कनानी ने हरा दिया। सूरत के ही कतारगाम सीट पर चुनाव लड़ रहे आप के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के विनोद भाई मोरडिया ने शिकस्त दे दी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT