इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Assembly Election 2022 Result Today Update नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। राज्य में आज मतगणना चल रही है और इस बीच आए रुझानों को देखते हुए सिद्धू ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी की हार मानी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज, रब की आवाज है। उन्होंने जीत के लिए आम आदमी पार्टी को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे आगे चल रही है। करीब आप 90 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।
Punjab Assembly Election 2022 Result Today Update
सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्वी सीट से बहुत पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 में से 91 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक वह अपनी जीत के साथ-साथ पंजाब में सरकार बनाने के दावे करते आ रहे थे। इससे पूर्व में कैप्टन अमरिंद्र की सरकार बदलने में भी उनकी अहम भूमिका थी। सरकार बदलने के बद उन्होंने कैप्टन पर कई आरोप लगाए थे।
सिद्धू के साथ पंजाब की सत्ता संभालने वाले चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पिछली सरकार पर कई आरोप लगाए थे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव से पहले और प्रचार के दौरान रेतमाफिया जैसे आरोपों से कांग्रेस सरकार को तराशते रहे हैं। इन दावों की बदौलत कहें या आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को देखने के बाद जनता ने अपनी मानसिकता को बदला और पंजाब में सत्ता परिवर्तन का काम किया।
Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई
Connect With Us : Twitter | Facebook |
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.