होम / Mangal Margi 2023: नए साल में इन 5 राशिवालों पर मंगल होंगे मार्गी, मिलेंगे कईं शुभ परिणाम

Mangal Margi 2023: नए साल में इन 5 राशिवालों पर मंगल होंगे मार्गी, मिलेंगे कईं शुभ परिणाम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 30, 2022, 6:01 pm IST

New Year 2023 Mangal Margi: साल 2022 के कुछ दिन ही बचे हैं। इसके साथ ही नए वर्ष 2023 की शुरुआत होगी। नए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में कईं पर्व मनाए जाएंगे। बात दें कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। नए वर्ष के साथ लोगों के जीवन में कई बदलाव भी आएंगे। पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, नए वर्ष में 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे, जिसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। मंगल को साहस, भूमि, ऊर्जा, शौर्य, पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। तो यहां जानिएं मंगल के मार्गी होना किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

इन 5 राशियों के लिए मंगल मार्गी होगा शुभ

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह वृषभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को इसका शुभ लाभ मिलेगा। जिस मुकाम को पाने के लिए आप लगातार प्रयास कर रहे थे, उसका परिणाम शीघ्र मिलेगा। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं, उनकी मेहनत का फल शीघ्र मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर मंगल का मार्गी होना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

मंगल का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको हर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप नया व्यापार या कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो ये समय बेहद उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में कौशल दिखाने का नया अवसर प्राप्त होगा। जीवन में तरक्की मिलेगी और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का मार्गी होना कई मायनों में शुभ होगा। आपका धर्म व सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के साथ ही नई योजनाओं पर काम करेंगे। इस दौरान किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। निवेश के लिए भी ये समय सबसे उत्तम रहेगा। सेहत के प्रति आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लिए मंगल का मार्गी होना फलदायी होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए मंगल का मार्गी होना आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान हर कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। धन के अन्य द्वार भी खुलेंगे। नौकरी की राह देख रहे लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त होगी। निवेश से संतोषजनक लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, इसलिए आपको सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना शुभ होगा। इस दौरान आपको जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर कार्य को करने में आप सफल होंगे। ये समय आपकी जरूरत के हिसाब का होगा। ऐसे में चतुराई व सावधानी से उठाए गए कदम आपके लिए बेहद ही लाभदायक रहेंगे। रिश्तों में अच्छा सामंजस्य बना रहेगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vastu Tips: आपके भी घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो, तो जान लें इसका क्या पड़ेगा प्रभाव-Indianews
UK Couple: यूके के कपल ने छोड़ी नौकरी, बच्चों के साथ करोड़ों की यॉट पर रहने के लिए किया फैसला -India News
Narzo 70x 5GRealme: रियली के इस फोन पर हो जाएंगे फिदा, कीमत मात्र 10,999 रुपये- Indianews
 Maruti Swift LXI: ऐसे कराएं मारुति स्विफ्ट कार फाइनैंस, आएगी इतनी EMI, देखें जरूरी जानकारी- Indianews
Nimbu Ke Totke: नींबू के ये टोटके करेंगे चमत्कार, सूरज की तरह चमकेगा आपका भाग्य-Indianews
Toyota Rumion G AT वेरिएंट भारत हुई में लॉन्च, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स है बेहद शानदार- Indianews
Prajwal Revanna: पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते को क्यों छोड़ना पड़ा भारत, जानें क्या है सेक्स स्कैंडल मामला? -India News
ADVERTISEMENT