<
Categories: एस्ट्रो

Aaj Ka Love Rashifal 22 December 2025: किन 4 राशिवालों की जिंदगी में होगी अनजान की एंट्री, क्या होगा आपको प्यार; जानें 8 राशिवालों का भी हाल

22 December 2025 Aaj Ka Love Rashifal: सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या,  तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों की लव लाइफ कैसी रहेगी? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Aaj Ka Love Rashifal 22 December 2025: दिसंबर, 2025 का दूसरा पखवाड़ा जारी है. सोमवार (22 दिसंबर. 2025) को पौष मास का कृष्ण पक्ष है. वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार को अष्टमी तारीख है. सूर्य धनु राशि में हैं. पौष महीने की कृष्ण सप्तमी सोमवार को दोपहर तक रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी और चंद्रमा सिंह राशि में हैं. इसके साथ ही यह जानकारी दे दें कि राहुकाल लगभग सोमवार शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक है. यहां ध्यान रखने की बात यह है कि इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए. 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

सोमवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. अपनी रोमांटिक साझेदारी के बारे में लव पार्टनर्स सीरियस हो सकते हैं. सिंगल्स की जिंदगी में प्यार का इंतजार अभी रहेगा. अगर आप लव रिलेशन में हैं, तो पार्टनर के साथ क्वालिटी वक्त बिताएं, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

लव रिलेशनशिप मजबूत होगा.  किसी जरूरी निर्णय से पहले शांत मन से सोचें, जिससे सही नतीजे पर पहुंचें. वृष राशि के जातकों के लिए लव राशिफल में सोमवार का दिन ग्रहों का प्रभाव कुछ अलग ही असर देने वाला है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी, जबकि सिंगल्स की लाइफ में कोई अनजान एंट्री मार सकता है. पति-पत्नी शाम को फिल्म देखने जा सकते हैं. 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन विशेष रहेगा. शादीशुदा लोग दिनभर एन्जॉय करेंगे. लव पार्टनर की बात करें तो लव राशिफल में सोमवार का दिन आपके लिए टेंशन वाला हो सकता है. लव रिलेशन में सतर्क रहने की जरूरत है. अपशब्द बोलने से बचें रिश्ते पर असर पड़ सकता है. 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

सो्मवार का दिन कर्क राशि के लव पार्टनर के लिए अच्छा नहीं रहेगा. लव राशिफल में मुश्किल आने वाली हैं. लव पार्टनर के साथ के रिश्ते में कुछ सुधार होगा. दोस्तों के साथ प्यार की बातें होंगी. सिंगल्स हैं तो शेयर करने का मन रहेगा. पुराने दोस्त मिलेंगे तो कुछ पुरानी यादों से जुड़ेंगे. सोमवार के दिन घरेलू मामलों में एक दूसरे की मदद करेंगे.  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातक दिनभर खुश रहेंगे. सोमवार को अपने पार्टनर के साथ खुशियों से भरा हुआ बिताएंगे. अपने लव पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलाने का भी समय निकालें. पति-पत्नी में अनबन हो सकती है. सुबह से शाम तक यही माहौल रहेगा. देर शाम तक अनबन में कमी आएगी. सिंगल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा. 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

इस राशि के सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. लव पार्टनर अपने साथी के प्रति खुला रहेगा. अपने दिल की बात करेगा. सिंगल हैं तो किसी विशेष व्यक्ति से मिलने की योजना बना सकते हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी. 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के जातकों की जिंदगी सामान्य रहेगी. शादीशुदा लोगों का दिन प्यार के मामले में सामान्य रहेगा. सिंगल हैं तो अभी इंतजार करना होगा. लव पार्टनर के बीच रिश्तों में अहंकार का कोई स्थान नहीं है. लव पार्टनर के बीच समझ बढ़ेगी. 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक लव रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ विवाद से बचें. इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. शादीशुदा हैं तो रिश्तों में दूरी नहीं रखें, क्योंकि इससे आपको लंबे समय में दिक्कत होगी. सिंगल्स हैं तो किसी के आने से दिन बन सकता है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मुलाकात में लव पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर कर सकते हैं. शादीशुदा हैं तो रिश्ते में कुछ नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं. लव पार्टनर मुलाकातें बढ़ाएं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. आप कोशिश करें तो अपने रिश्ते को एक नए और रोमांटिक मोड़ पर ले जा सकते हैं. 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

प्यार में खुद के लिए बहुत ज्यादा पाने की इच्छा से बचें और त्याग को अपनाएं. लव पार्टनर से अधिक उम्मीद नहीं रखें, क्योंकि वक्त देना जरूरी है. मकर राशि के जातकों की लव लाइफ में स्थिरता आएगी. सोमवार के दिन आपका प्यार और समर्थन के चलते ही कुछ बातें आपके लिए बेहतर होंगी. 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि से जुड़े जो जातक किसी रिश्ते में हैं तो आज के दिन आप महसूस करेंगे कि यह रिश्ता स्थिर और मजबूत है. सिंगल्स हैं तो परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं, ताकि आपके रिश्ते में स्थिरता बनी रहे. फिलहाल आपकी लाइफ में गर्लफ्रेंड की एंट्री नहीं होने वाली.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के सिंगल जातकों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा.  शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य गुजरेगा. कुछ भी नया नहीं होगा. लव रिलेशन में हैं तो आपके रिश्ते में नए बदलाव का समय हो सकता है। आप दोनों एक-दूसरे को समझते हुए आगे बढ़ेंगे. शादीशुदा पति-पत्नी शाम को डेट पर जा सकते हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST