<
Categories: देश

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी बुजुर्ग महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर आप भी दहल जाएंगे. आखिर कौन है इस मौत का जिम्मेदार?

मुंबई से सटे भाईंदर इलाके के एक सरकारी अस्पताल से ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे. जहाँ बीमार इंसान की जान बचाने की जद्दोजहद होती है, उस एक 89 साल की बुजुर्ग महिला को चूहे ने इस कदर कुतर डाला कि उनकी जान ही चली गई. इस खौफनाक घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की सफाई और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मृत महिला की पहचान सुहासिनी माठेकर (89 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्हें 12 मार्च को भाईंदर पश्चिम स्थित भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें चौथी मंजिल पर बने ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था. परिवार को उम्मीद थी कि उनकी माँ मौत को मात देकर घर लौटेंगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अस्पताल के भीतर ही ‘काल’ चूहों के रूप में घूम रहा है.

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रविवार की देर रात ICU के भीतर चूहे ने सुहासिनी माठेकर के हाथ को बुरी तरह कुतरना शुरू कर दिया. सोमवार सुबह जब करीब 6 बजे परिवार उनसे मिलने पहुंचा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बुजुर्ग महिला के दाहिने हाथ पर गहरे घाव थे और बिस्तर खून से लथपथ था. आरोप है कि रात भर अस्पताल का स्टाफ सोता रहा और चूहा बेबस बुजुर्ग महिला को नोचता रहा.

प्रशासन की कार्रवाई

परिजनों का कहना है कि घाव गहरा होने की वजह से काफी खून बह चुका था, जिसके कारण दोपहर तक उनकी मौत हो गई. सवाल यह उठता है कि जिस ICU में हर पल डॉक्टरों और नर्सों की नजर होनी चाहिए, वहां इतनी बड़ी घटना हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी? क्या वेंटिलेटर पर पड़ी एक लाचार बुजुर्ग महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी की नहीं थी? इस मामले के तूल पकड़ने और राजनीतिक दलों के दबाव के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब जाकर अपनी आँखें खोली हैं. मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व नर्स को नोटिस जारी किया गया है. 

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20?

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: October 8, 2026 15:52:59 IST

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST

Delhi Metro Golden Line: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, साकेत से एरो सिटी तक आसान होगा सफर

Delhi metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की जान कहा जाता है. रोजाना लाखों…

Last Updated: October 8, 2026 15:34:14 IST

Maharashtra News: ‘बालों से घसीटकर जमीन पर पटका’, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला नजारा, चंद्रपुर स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 9 के छात्र को बेरहमी से पीटा

चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…

Last Updated: October 8, 2026 15:08:16 IST

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: पुरानी दुश्मनी भूलीं नहीं तनुश्री! नाना पाटेकर के निधन पर दे दिया ऐसा बयान; बोलीं – ‘इवेंट है आज…’

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम…

Last Updated: October 8, 2026 15:04:57 IST

Earthquake: नेपाल में भूकंप से हिली धरती, 4.1 मैग्नीट्यूड के झटकों से मची हलचल; कई जिलों में महसूस हुई कंपन

Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…

Last Updated: October 8, 2026 14:59:30 IST