<
Categories: एस्ट्रो

Aaj Ka Love Rashifal 27 December 2025: किसे आएंगे शादी के रिश्ते और किसको दिनभर मिलेगा गर्लफ्रेंड का साथ; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 27 December 2025: शनिवार (27 जनवरी, 2025) को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों की लव लाइफ कैसी रहेगी? पढ़िये सभी 12 राशियों का हाल.

Aaj Ka Love Rashifal 27 December 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ी रही  है. इस तिथि को राहुकाल सुबह 9 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, जबकि चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग बन रहा है. दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.   शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को सभी 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी?जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शनिवार को समय निकालकर लव पार्टनर से मुलाकात करें. पार्टनर से मुलाकात हो तो अपनी फीलिंग्स जरूर बताएं. दिल में बात रखने के बहुत नुकसान हैं. शाम को फिल्म देखे भी जा सकते हैं. इस दौरान लव के प्यारे रिश्ते में कुछ रोमांटिक पल भी आएंगे. शादीशुदा हैं जीवन सामान्य गुजरेगा. साथ में समय गुजारने से रिश्ता और बेहतर होगा. 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है. आप नए सिरे से शुरुआत करते हुए टूटे हुए रिश्तों में जान डाल सकते हैं. उसके साथ भरपूर समय बिताएं. दिल की बात करें, जिससे आप उसे तसल्ली दिला सकें कि कितना प्यार करते हैं. सिंगल्स के लिए दिन बहुत ही सकारात्मक रहेगा. जिंदगी में अनजान की एंट्री होगी, जिससे आप अच्छा समय बिता सकते हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों लिए लव लाइफ में शनिवा को कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. सिंगल्स हैं तो अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है. नई गर्लफ्रेंड भी बन सकती है. ऑफिस के काम में व्यस्तता के कारण लव पार्टनर के साथ समय कम रहेगा, लेकिन कोशिश करें कि उसे शिकायत का कम मौका मिले. बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर काबू रखे.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि के लोगों के दिन अच्छा रहेगा. आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है. ऐसे मुश्किल समय में धैर्य रखें, क्योंकि बातचीत से रास्ता निकल सकता है, जिससे आपके जीवन अच्छा होगा. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी बात करें कुछ पुरानी बातें दूर हो सकती हैं, जिससे आप दोनों के रिश्ते में ताजगी आएगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंगल्स के लिए खुशखबरी है, लेकिन रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करें. लव पार्टनर हैं तो लव मैरिज की संभावना बन रही है. शादीशुदा हैं तो साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

जो लोग प्यार में हैं उनके लिए शनिवार का दिन अच्छा गुजरेगा. लव पार्टनर्स का दिन खुशहाल और हंसी-खुशी भरा रहेगा. सिंगल्स के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. शादीशुदा लोग शाम को अच्छे मूड में होंगे और बाहर घूमने जा सकते हैं. 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

मुलाकात नहीं होने से लव पार्टनर थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है. आपके संयम से यह स्थिति जल्दी सुलझ सकती है और आप दोनों के रिश्ते में फिर से मिठास आ सकती है. आज आप अपने प्रेमी या करीबी साथी के साथ दिल की बातें साझा कर सकते हैं. 
मैरिड कपल्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा.  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

सिंगल्स की लाइफ में अनजान शख्स की एंट्री होगी, लेकिन सावधान रहें. लव पार्टनर खुशहाल रहेंगे. गर्लफ्रेंड को सम्मान मिलने की संभावना है. शादीशुदा लोगों की लाइफ अच्छी रहेगी. पति-पत्नी साथ में अच्छा समय गुजारेंगे. 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पति-पत्नी के बीच बातचीत होगी तो रिश्ता और मजबूत होगा. शादीशुदा अपने लाइफपार्टनर के साथ अधिक समय बिताएंगे. मतभेदों से बचने के लिए उनकी सलाह लें. लव पार्टनर आपस में नहीं मिल पाएगा. इससे खुद से नाराज हो सकते हैं. 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आपकी लव पार्टनर से मुलाकात होगा और दिल की बात कह पाएंगे.  इससे आपके रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा. ऐसे में आप अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए बहुत कुछ कह सकते हैं. प्रेमी से गिफ्ट मिलने की संभावना है. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के रिश्ते में भी सुख और आनंद नजर आएगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

शादीशुदा हैं तो कुंभ राशि के जातक  लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर नए काम या व्यापार की योजना बना सकते हैं. लव लाइफ में शनिवार को भावनात्मक निर्णय आज महत्वपूर्ण रहेंगे.किसी बात को लेकर लव  पार्टनर और आपके बीच असहमति हो सकती है. इन मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत की आवश्यकता है. 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के जातक अपने लव पार्टनर को प्राथमिकता दें और उन्हें गिफ्ट या सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं. इससे आपका दिन अच्छा बन जाएगा. लव पार्टनर के लिए कुल मिलाकर रोमांस से भरा दिन रहेगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST