<
Categories: क्रिकेट

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में प्रसिद्ध कृष्णा का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड कर लिए. हालांकि गुजरात की जीत का असली हीरो कोई दूसरा ही खिलाड़ी था. जानें किसने गुजरात के लिए क्या चमत्कार...

DC vs GT Last Over Thriller: 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच ऐसा रोमांचक मैच देखने को मिला, जिसे देख हर किसी की सांसे थम गई थीं. मैच की आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा सामने आया है, जो गुजरात टाइटंस के पक्ष में गया. इस अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की. हालांकि यह मैच पूरी तरह से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों में था, लेकिन बल्लेबाज की एक गलती की वजह से दिल्ली ने मैच गंवा दिया. दरअसल, आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 13 रन की जरूरत थी. इस ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने के लिए आए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रज निगम स्ट्राइक पर थे, जबकि डेविड मिलर दूसरे छोर पर थे.

ओवर की पहली ही गेंद पर विप्रज निगम ने चौका लगा दिया, जिससे 5 गेंदों पर सिर्फ 9 रन की जरूरत थी. फिर अगली ही गेंद पर विप्रज निगम आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कुलदीप यादव क्रीज पर आए. कुलदीप यादव ने चालाकी दिखाई और सिंगल लेकर डेविड मिलर को स्ट्राइक दे दी. अब दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 3 गेंदों में 8 रन चाहिए थे. फिर इन तीनों गेंदों पर जो हुआ, उसे देख हर फैंस भी हैरान रह गए.

डेविड मिलर ने लगाया 106 मीटर का छक्का

आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेविड मिलर (David Miller) ने शानदार छक्का लगाया, जिसकी दूरी 106 मीटर की रही. इस छक्के के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मैच अपने हाथ में कर लिया था. अब दिल्ली कैपिटल्स को 2 गेंदों पर सिर्फ रन की जरूरत थी, लेकिन 5वीं गेंद पर जो हुआ उससे पूरी बाजी पलट गई. प्रसिद्ध कृष्णा की 5वीं गेंद पर डेविड मिलर ने शॉट लगाया, लेकिन कुलदीप यादव को सिंगल लेने से मना कर दिया. डेविड मिलर आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर टीम के लिए मैच खत्म करना चाहते थे, लेकिन यह उनकी बड़ी गलती साबित हुई. आखिरी गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी, लेकिन डेविड मिलर ने गेंद मिस कर दी. इसके चलते गुजरात टाइटंस ने 1 रन से मुकाबला जीत लिया.

ये खिलाड़ी रहा गुजरात की जीत का हीरो

प्रसिद्ध कृष्णा ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद एक स्लोअर शॉर्ट बॉल डाली, जिस पर मिलर ने पुल लगाने की कोशिश की, लेकिन चूक गए. गेंद सीधे विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में गई. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) दूसरी छोर से रन लेने के लिए तेजी से भागे, लेकिन बटलर ने अपनी फुर्ती दिखाई और सीधे स्टंप पर थ्रो कर दिया. इससे कुलदीप यादव रन आउट हो गए. हालांकि अगर जोस बटलर हिट से चूक जाते, तो कुलदीप और डेविड मिलर 1 रन लेकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा सकते थे. ऐसे में इस रन आउट का जितना श्रेय गेंदबाज को जाता है, उतना ही विकेटकीपर को भी जाता है, क्योंकि अगर उनसे एक चूक होती, तो मैच सुपर ओवर में चला जाता.

किसे मिला POTM अवॉर्ड?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में काफी ज्यादा रोमांच देखने को मिला. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए थे. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 बनाए. उनके अलावा वाशिंग्टन सुंदर ने 55 और जोस बटलर ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई. केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. उनके अलावा डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. गुजरात के स्टार स्पिनर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST